लाइव न्यूज़ :

केरल में हिंदू जोड़े ने की मस्जिद में शादी तो बॉलीवुड एक्टर का रिएक्शन, कहा- ये है इंडिया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2020 13:52 IST

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के अलापूझा जिले के एक मस्जिद में हिंदू लड़का व लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई इस शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ

केरल के अलापूझा जिले के एक मस्जिद में हिंदू लड़का व लड़की ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। इस शादी के दौरान मस्जिद में मंत्रोच्चारण भी हुआ। मंडप भी बनाया गया और दोनों समुदाय के करीब 1000 लोगों ने इस शादी समारोह में हिस्सा लिया।हिंदू जोड़े की शादी केरल के चेरवली मुस्लिम जमात मस्जिद में 19 जनवरी को करवाई गई थी। इस पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का रिएक्शन आया है।

जावेद जाफरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ये है मेरा इंडिया। जावेद जाफरी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

जावेद जाफरी  ने केरल में हिंदू जोड़ी की मस्जिद में हुई शादी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "ओह डार्लिंग, ये है इंडिया!!! हिंदू कपल ने मस्जिद में शादी की, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जावेद जाफरी ने इस तरह से पहली बार ट्वीट नहीं किया है वह इस तरह हमेशा ट्वीट करते रहते हैं। केरल सीएम ने किया था ट्वीट

इस शादी समारोह के बाद प्रदेश के सीएम पिनराई विजयन ने ट्वीट कर मुस्लिम समाज के इस कदम की तारीफ की है। 

दरअसल, 22 साल की अंजू के पिता की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां बिंदु बेटी की शादी के लिए काफी परेशान थी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण शादी के लिए खर्चों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था।

ऐसे में बिंदु ने बेटी की शादी के लिए स्थानीय मस्जिद से आर्थिक मदद मांगी। मस्जिद ने भी पूरी मदद का भरोसा दिया था। अंजू की शादी 19 जनवरी को शरद से तय हुई थी।

इसके बाद मस्जिद कमेटी के अधिकारियों ने तय किया कि दोनों की शादी मस्जिद में ही धूमधाम से रचाई जाए। यही नहीं शादी के दौरान हजारों लोगों के खाना के अलावा लड़की के लिए 10 जेवर भी बनवाए गए थे।

मस्जिद ने लड़की को शादी के उपहार में दो लाख रुपए देकर भी लड़के के साथ विदा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर केरल के सीएम ने देश के भाईचारे का हवाला दिया। तभी से इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।  

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?