लाइव न्यूज़ :

ISRO ने ‘मिशन मंगल’ के लिए अक्षय कुमार और पूरी टीम को दीं शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे जताया आभार

By भाषा | Updated: July 21, 2019 05:01 IST

चंद्रमा के लिए भारत के दूसरे मिशन ‘चंद्रयान-2’ के लिए पूरी तरह से तैयार इस प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को इसरो टीम के चित्रण के लिए फिल्म की प्रशंसा की।

Open in App

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फिल्म ‘मिशन मंगल’ के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं। चंद्रमा के लिए भारत के दूसरे मिशन ‘चंद्रयान-2’ के लिए पूरी तरह से तैयार इस प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को इसरो टीम के चित्रण के लिए फिल्म की प्रशंसा की।

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘#मिशन मंगल का ट्रेलर खूबसूरती से भावनाओं और जुनून की झलक को दिखाता है जिसके साथ इसरो की टीम काम करती है।’’ इसरो के एक अन्य ट्वीट में कहा गया, ‘‘जैसा कि इसरो ने चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण की तैयारी की है, इसरो की ओर से मिशन मंगल के लिए अक्षय कुमार और टीम को शुभकामनाएं।’’

इसके जवाब में अक्षय कुमार ने भी इसरो को ‘चन्द्रयान-2’ के सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और चंद्रयान-2 के लिए टीम इसरो को एक बार फिर से शुभकामनाएं।’’

गौरतलब है कि इसरो ‘चंद्रयान-2’ को पहले 15 जुलाई को प्रक्षेपित करने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी खामी का पता चलने के बाद प्रक्षेपण को टाल दिया गया था। इसरो ने अब इसके प्रक्षेपण की तिथि 22 जुलाई निर्धारित की है।

‘मिशन मंगल’ में अक्षय ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जो अपने सहकर्मियों के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में अंतरिक्ष यान भेजने के लिए भारत के मिशन को अंजाम देता है। जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म, वास्तविक जीवन के वैज्ञानिकों पर आधारित है, जिन्होंने 2013 में इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए गए भारत के पहले अंतरग्रहीय अभियान, मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) में योगदान दिया था, जो मंगलयान के रूप में प्रसिद्ध है।

केप ऑफ गुड फिल्म्स, होप प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअक्षय कुमारविद्या बालनभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत