लाइव न्यूज़ :

Ishaan Khatter Birthday Special: 'धड़क' नहीं थी ईशान खट्टर की पहली फिल्म, 10 साल की उम्र में इस फिल्म में की थी पहली बार एक्टिंग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 1, 2019 14:07 IST

कई लोगों को तो यह भी लगता है कि ईशान खट्टर ने ईरानी डायरेक्टर मजीद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से डेब्यू किया था तो हम आपको बता दें कि ये जानकारी भी सही नहीं है।

Open in App

फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर ईशान खट्टर आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशान का जन्म 1 नबंवर 1995 को मुंबई में हुआ था। अपनी एटिंग के जरिए ईशान ने सैकड़ों फैन्स बना लिए हैं। लेकिन कई लोग उनकी पहली फिल्म के बारे में नहीं जानते। कई लोगों को लगता है कि ईशान ने फिल्म 'धड़क' से ही एक्टिंग में डेब्यू किया है। लेकिन इस आर्टिकल में आज आप जानेंगे ईशान ने सबसे पहले किस फिल्म में काम किया था।

ईशान शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं जो कि धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं। कई लोगों को तो यह भी लगता है कि ईशान ने ईरानी डायरेक्टर मजीद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से डेब्यू किया था तो हम आपको बता दें कि ये जानकारी भी सही नहीं है। दरअसल, ईशान खट्टर ने अपने भाई शाहिद कपूर की फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' से फिल्म में डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस समय ईशान की उम्र 10 साल थी इस फिल्म में शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही इस फिल्म में शाहिद के साथ अमृता राव भी थीं।

ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' का एक सीन शेयर किया है। इसमें ईशान टोपी पहने नजर आ रहे हैं। उनके बर्थ डे पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। तो आप भी देखिए ईशान खट्टर ने इस फिल्म में कैसी एक्टिंग की थी...

टॅग्स :ईशान खट्टरबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!