लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' विवाद पर भाई ईशान खट्टर ने लिया शाहिद कपूर का पक्ष, मां नीलिमा ने कही ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2019 19:17 IST

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह ने छठवे दिन 15.91 करोड़ की कमाई कर ली। ओवरऑल फिल्म ने छह दिनों में ही 120.81 करोड़ की कमाई देश भर में की है।

Open in App

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लोगों का प्यार मिल रहा है। पांच दिन में ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बवाल भी मचा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में हिंसा और द्वेष को काफी दिखाया गया है। वहीं अब शाहिद कपूर के पक्ष में उनके भाई ईशान खट्टर ने भी अपनी बात को साझा किया है। 

ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक्टर ने भाई शाहिद कपूर को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'ये एक खूबसूरत जस्टीफिकेशन है, नाइस वेरी नाइस।' इस पोस्ट पर ईशान ने रिप्लाई किया, 'नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये इसके बिल्कुल उलट है। वो एक अच्छे इंसान और एक्टर की सराहना करते हुए पोस्ट हैं। फिल्म की बात करूं तो ये सिर्फ एक सिनेमा है। हर किसी की अपनी राय होनी चाहिए। मैं बस आपसे सहमत नहीं हूं।'

शाहिद कपूर की इस फिल्म पर उनकी मां नीलिमा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 'हमें समझने की जरूरत है कि कबीर सिंह एक ऐसी स्टोरी है जिसे ए सर्टिफिकेट मिला है। शानदार परफॉर्मेंस के साथ ग्रेट फिल्म। यंग जनरेशन रील और रियल लाइफ के बीच के अंतर को समझने के लिए बुद्धिमान है।'

शाहिद कपूर के करियर में 100 करोड़ देने वाली इस फिल्म ने छठवें दिन 120 करोड़ की कमाई कर डाली है। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह ने जहां पहले दिन 20.21 करोड़ की कमाई की तो वहीं छठवें दिन भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। 

तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो शाहिद और कियारा की फिल्म कबीर सिंह ने छठवे दिन 15.91 करोड़ की कमाई कर ली। ओवरऑल फिल्म ने छह दिनों में ही 120.81 करोड़ की कमाई देश भर में की है। कियारा अडवानी कि फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। 

फिल्म को ना सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कबीर सिंह फिल्म साउथ की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है।

टॅग्स :ईशान खट्टरशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस