लाइव न्यूज़ :

ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया से किया किनारा,कहा- मैं देश के बिगड़ते हालात नहीं देख सकती

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 16:25 IST

देश में कोरोना के कारण बिगड़ते हालात देखकर ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया को अलविदा कहने का फैसला लिया है उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी और कहा कि कृपया आप सभी सही और जरूरी जानकारी देते रहे ताकि मेरी टीम आपकी मदद कर सके ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के बिगड़ते हालात देखकर अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया को कहा अलविदाईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सही और जरूरी जानकारी देते रहने की अपील की ताकि उनकी टीम इसे शेयर कर सके ईशा गुप्ता से पहले एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया से किया किनारा

मुंबई : कोरोना महामारी की दूसरी लहर से देश में हर तरफ लोग परेशान है । अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की समस्या को लेकर लोग भटक रहे हैं । अपने मरीज की जान बचाने के लिए बेचैन हो रहे हैं लेकिन देश में स्थिति बिगड़ती जा रही है । इस आपदा में कई सेलेब्स लोगों की खुलकर मदद कर रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर देश की दुर्दशा देखकर लोग परेशान भी हो रहे हैं । ऐसे में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस स्थिति में सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया है । उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है ।

 मैं देश के बिगड़ते हालात नहीं देख सकती - ईशा

ईशा गुप्ता ने कहा कि देश में जो माहौल बना हुआ है , वह इसे नहीं झेल पा रही हैं । यह स्थिति उन्हें बहुत तकलीफ दे रही है इसलिए उन्होंने फैसला लिया कि कुछ दिनों के लिए  उनका सोशल मीडिया अकाउंट्स उनकी टीम संभालेगी ।   ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी  में लिखा, 'देश के हालात को देखते हुए मैंने और मेरे परिवार ने बेड्स और जरूरी सामान मुहैया कराए है । प्रतिदिन देश के बिगड़ती स्थिति को देखना मेरे लिए कष्टदायी है । मैं दुआ करती हूं कि जो भी लोग इस मैसेज को पढ़ रहे हैं , वो स्वस्थ रहे । मैं आपके परिवार के लिए दुआ करती हूं । मैं  सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं लेकिन कृपया जरूरी और सही जानकारी शेयर करते रहें ताकि मेरी टीम उसे आगे शेयर कर सकें । अपना ख्याल रखें और दूसरों का ख्याल रखें ।    '

फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को कहा अलविदा

हाल ही में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था । उन्होंने कहा था कि 'सोशल मीडिया से एक ब्रेक ले रही हूं , अपना ख्याल रखें दोस्तों ।' हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि फातिमा ने सोशल माडिया से ब्रेक लिया । पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया को एक तरह की लत बताते हुए ब्रेक लिया था । 

 

टॅग्स :फातिमा सना शेखबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!