लाइव न्यूज़ :

नहीं देख पाएंगे ईशा अंबानी के वेडिंग सेरेमनी की एक भी फोटो, ये है वजह

By मेघना वर्मा | Updated: December 10, 2018 12:06 IST

Isha Ambani - Anand Piramal Wedding photos and video: ईशा अंबानी की शादी मुंबई स्थित उनके घर एंटीलिया से होगी। वहीं शादी की प्री-सेरेमनी उदयपुर के उदय विलास से पूरी होंगी।

Open in App

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सिलसिला चल रहा है। दीपिका- रणवीर, प्रियंका-निक आदि सभी इस साल शादी के बंधन में बंध गए। इसी बीच देश के सबसे अमीर बिजनसमैन मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी की भी शादी होने जा रही है। 12 दिसंबर को ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से होगी। इसके लिए ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी शुरु हो गई है। 

इस शादी में देश ही नहीं दुनिया भर से मेहमान जुट रहे हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों से ही सेलीब्रिटीज इस फंक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। उदयपुर के उदय विलास में शादी की जाएगी। जिस तरह दीपिका और रणवीर, प्रियंका और निक की शादी की फोटो को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही थी वहीं ईशा अंबानी की शादी की फोटोज को लेकर भी लोग उत्साहित दिख रहे हैं। 

इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी और पीरामल परिवार ने अपने मेहमानों से कहा है कि शादी की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। इसी के चलते मेहमानों को शादी में फोन का इस्तेमाल करने पर मनाही है।

परिवार के लोगों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी इस शादी की फोटो ना तो खींचे ना ही किसी सोशल मीडिया पर अपलोड करें। इस सेरेमनी के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर बुलाए गए हैं। 

ईशा अंबानी की शादी मुंबई स्थित उनके घर एंटीलिया से होगी। वहीं शादी की प्री-सेरेमनी उदयपुर के उदय विलास से पूरी होंगी। इस शादी को एक प्राइवेट अफेयर होगा। इससे पहले दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक ने भी अपनी शादी की सेरेमनी की फोटो लेने से मना किया था। बाद में खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। 

  

टॅग्स :ईशा अंबानीशाहरुख़ खानमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?