लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं कैटरीना कैफ की बहन, इस एक्टर संग करेंगी रोमांस

By मेघना वर्मा | Updated: August 3, 2019 11:52 IST

इसाबेल की बात करें तो वह चार सालों से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए मेहनत कर रही हैं। सालों से न्यू यॉर्क में वो एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल लम्बे समय से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ऐसे हैं जिनके भाई-बहन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। अब खबर है कि जल्द ही कमली गर्ल कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। 

खबरों की मानें तो इसाबेल को लॉन्च करने की तैयारी बहुत दिनों से चल रही थी। अब उनको एक स्क्रिप्ट के लिए फाइनल कर दिया गया है। खबर है कि सलमान खान के जीजा और लवयात्री फेम आयुष शर्मा के साथ इसाबेल फिल्म क्वाथा में दिखाई दे सकती हैं। 

फिल्म करण ललित भूटानी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म इंडियन आर्मी की कुछ बहादुर घटनाओं के ईर्द-गिर्द घूमेगी। बताया तो ये भी जा रहा है कि आयुष शर्मा इस फिल्म में आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। जिसके लिए काफी दिनों से आयुष कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

 

ले रही थीं एक्टिंग की ट्रेनिंग

इसाबेल की बात करें तो वह चार सालों से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए मेहनत कर रही हैं। सालों से न्यू यॉर्क में वो एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसाबेल को कई बार अवॉर्ड्स नाइट में देखा गया है। इसाबेल के किरदार की अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा, कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'क्वाथा' में आयुष शर्मा और इसाबेल कैफ लीड रोल में होंगे। क्वाथा, भारत और म्यांमार के बॉर्डर का एक गांव है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इस फिल्म के लिए आयुष और इसाबेल पर्फेक्ट हैं।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?