लाइव न्यूज़ :

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर के चक्कर में नहीं हो रही दीपिका-रनवीर सिंह की शादी !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2018 11:04 IST

अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ एक और कपल स्टार है जिसकी शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों भी काफी दिनों से चर्चा में हैं।

Open in App

मुंबई, 6 जून: अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ एक और कपल स्टार है जिसकी शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों भी काफी दिनों से चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो ये कपल इस साल के अंत कर शादी के बंधन में बंध जाएगा।  लेकिन दोनों की शादी को लेकर खई तरह की खबरें हर रोज आ रही हैं। 

दीपिका पादुकोण के पास नहीं है कोई फिल्म, ये है हैरान करने वाला कारण

खबर के मुताबिक दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के चलते शादी के बंधन में नहीं बंध रही हैं। ये बात फैंस को थोड़ा चौंका सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह तो दीपिका से शादी करने को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन दीपिका अभी इससे पीछे हैं। खबर के मुताबिक दीपिका रणबीर से हुए ब्रेकअप के कारण कमिटमेंट से डर रही हैं। एक दौर में दीपिका पादुकोण अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन दोनों की राहें जुदा होने के चलते यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अब एक बार फिर से दीपिका इसी डर की वजह से कमिट करने से डर रही हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि दीपिता रणबीर से शादी के लिए कब हामी भरती हैं।

वहीं,  रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से दीपिका की बहन अनिशा पादुकोण को फॉलो करना शुरू कर दिया वहीं दूसरी ओर  दीपिका ने भी रणवीर की माँ अंजू भवनानी को फॉलो करना शुरू कर दिया। यह सब सामान्य है, तथ्य यह है की दोनों के परिवार एक दसरे को फॉलो बहुत सालो से नहीं कर रहे हैं जबसेशादी की अफवाह और भी ज़्यादा रोचक हो गयी  दोनों के परिवारों के सदस्यों ने एक दूसरे को फॉलो करना  शुरू कर दिया । 

कहां और कब होगी शादी

खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। दोनों के परिवार की तरफ से सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच 4 दिन फाइनल किए गए हैं। इनकी शादी देश के बाहर किसी विदेशी धरती पर हो सकती है । इनकी शादी की डेट फिलहाल 8 दिसंबर बताई जा रही है। हालांकि अभी इस पर कोई मुहर नहीं लगी है।

शादी की अटकलों को दीपिका की बहन और रणवीर सिंह ने ऐसे कर डाला कन्फर्म?

कैसी होगी शादी

ये कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। खबर के अनुसार रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं और यही वजह है कि दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते, जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं और इसलिए दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।दोनों की शादी सीक्रेट रॉयल  होगी।शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणबीर कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई