शादी की अटकलों को दीपिका की बहन और रणवीर सिंह ने ऐसे कर डाला कन्फर्म?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 26, 2018 10:51 AM2018-05-26T10:51:40+5:302018-05-26T10:51:40+5:30

Deepika Padukone and Ranveer Singh Marriage Date: सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे फेमस बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस साल शादी करने की अटकलें जोरों पर है| इन सबके बीच दीपिका की छोटी बहन अनिषा पादुकोण और रणबीर सिंह ने कुछ ऐसा किया है जो इन अटकलों को और भी बल दे रहा है|

Deepika Padukone and Ranveer Singh Getting Married in 19th November 2018 | शादी की अटकलों को दीपिका की बहन और रणवीर सिंह ने ऐसे कर डाला कन्फर्म?

Deepika Padukone and Ranveer Singh Getting Married in 19th November 2018

मुंबई, 26 मई: यह साल बॉलीवुड में शादी के लिए ज्यादा याद रखा जायेगा| इस साल शादी सीजन की शुरुआत विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी से हुई, फिर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी ने मीडिया की बेहद सुर्खियां बटोरीं| इसी बीच अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने अचानक से शादी करके सबको अचम्भे में डाल दिया| वहीं कुछ दिनों पहले अभिनेता और फेमस मॉडल मिलिंद समान ने भी अपनी गर्लफ़्रेंड अंकिता के साथ शादीशुदा जीवन की शुरुआत की| 

इस समय बॉलीवुड में सबसे बड़ी चर्चा का विषय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट है| खबरों के अनुसार दोनों स्टार इस साल के अंत तक नवंबर में फेरे ले सकते हैं| 

एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय.कॉम के अनुसार इस साल नवंबर 18 से 20 के बीच, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी कर लेंगे| शादी की डेट 19 नवंबर की निकल कर आयी है| 

इन सभी अटकलों के बीच दीपिका की छोटी बहन अनिषा पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे को सोशल मीडिया  शुरू कर दिया है| इस बात को  दीपिका और रणवीर की शादी का कन्फर्मेशन माना जा रहा है| 

स्पॉटबॉय.कॉम के अनुसार दीपिका पादुकोण से बैंगलोर में अपनी शादी की शॉपिंग करना शुरू कर दिया है और उनको वहां कई कपड़ों और ज्वेलरी शोरूम में परिवार के साथ देखा गया है| हालांकि अभी तक दोनों के परिवारों की तरह से शादी के डेट पर चुप्पी बनी हुई है और दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है|  

English summary :
Deepika Padukone and Ranveer Singh Getting Married in 19th November 2018. Deepika's younger sister Anisha Padukone and Ranveer Singh have started following each other on social network. This is taken as a confirmation of this marriage n its date.


Web Title: Deepika Padukone and Ranveer Singh Getting Married in 19th November 2018

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे