लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के बेटे ने एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, बाबिल ने कहा- पूरा ध्यान अभिनय पर लगाना चाहता हूं

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 12:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान के बेटे ने एक्टिंग पर फोकस करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी हैबाबिल खान ने लिखा, आपकी बहुत याद आएगी मेरे प्रिय दोस्तों।बाबिल को डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है

दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलना चाहते हैं। वे एक्टिंग में ही करियर बनाना चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने इसके लिए अपना कॉलेज छोड़ दिया है। इसकी जानकारी खुद बाबिल खान ने अपने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर दी है। इस फैसले की जानकरी देते हुए बाबिल ने भाभुक बातें लिखी हैं। बाबिल खान ने सोमवार को कहा कि वह बतौर अभिनेता अपना करियर बनाने पर पूरा ध्यान देने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि बाबिल ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से फिल्म अध्ययन में ‘बैचलर ऑफ़ आर्ट्स’ कर रहे थे। वह निर्देशिका अनविता दत्त की ‘नेटफ्लिक्स’ पर आने वाली फिल्म से बतौर अभिनेता अपने करियर का आगाज करेंगे। अभिनेता ने पढ़ाई छोड़ने की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों और विश्वविद्यालय के लिए एक भावुक संदेश लिखा।

बाबिल खान ने लिखा, ‘‘ आपकी बहुत याद आएगी मेरे प्रिय दोस्तों। मुंबई में मेरे केवल एक या दो दोस्त हैं। आप सभी ने दूसरे देश में मुझे घर जैसा महसूस कराया.....शुक्रिया। मुझे आप सभी से प्यार है। आज ‘फिल्म बीए’ को छोड़ दिया, क्योंकि अब मैं अपना पूरा ध्यान अभिनय पर लगाना चाहता हूं। अलविदा वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय । ’’ फिल्मकार शूजीत सरकार और निर्माता रॉनी लहिरी ने भी पिछले सप्ताह बाबिल के साथ एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जिसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है। 

इसके अलावा बाबिल को डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है। वो डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म में नजर आएंगे।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !