लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ठंडे पानी के तालाब में नहाते हुए इरफान खान का पुराना वीडियो वायरल, बेटे बाबिल ने किया शेयर

By अमित कुमार | Updated: May 5, 2020 20:05 IST

इरफान के जाने से उनके बॉलीवुड समेत फैंस को गहरा झटका लगा है। लेकिन इरफान की वाइफ और बच्चों ने ऐसे समय में बहुत ही हिम्मत से काम लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने पिता के कुछ वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।इरफान खान की फिल्मों के डॉयलोग, वीडियो और तस्वीरों को शेयर कर फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल को दुनिया को अलिवदा कह दिया था। वो कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे।  इरफान खान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। इरफान खान की फिल्मों के डॉयलोग, वीडियो और तस्वीरों को शेयर कर फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। इरफान के परिवार वाले भी उनकी यादों को सोशल मीडिया पर लोगों से साझा कर रहे हैं। 

अब इरफान के बेटे बाबिल खान ने अपने पिता के कुछ वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। बाबिल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इरफान खान नहाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। ठंडे पानी के तालाब में छलांग लगाते हुए वह स्विंमिंग कर कर रहे हैं। इसके साथ ही वह कह रहे हैं कि यह बिल्कुल बर्फ जैसा है। इस वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी खूब लाइक कर रहे हैं।

टीवी-धारावाहिकों से बड़े पर्दे का सफर और फिर भारतीय फिल्मों से विश्व सिनेमा तक बिना किसी ज्यादा हो-हंगामे के सफर तय करने वाले इस कालाकार की शुरुआत देख शायद ही किसी ने यह सोचा था कि एक नया सितारा अपनी धाक जमाने आ चुका है। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से करीब दो साल तक जंग लड़ने के बाद 29 अप्रैल को जब उनका निधन हुआ तो शायद बॉलीवुड को यह समझ में आया होगा कि उनके होने से क्या ‘हासिल’ था और उनके जाने से क्या चला गया है। 

महज 53 साल की उम्र में तीन दशकों तक सिनेमा में उन्होंने अपने अलग ही अंदाज में कई किरदार जिये और हर किरदार को देखने के बाद लोगों के दिल में यही बात होती कि शायद यह भूमिका उन्हीं के लिये लिखी गयी थी। बात चाहे “लाइफ इन अ मेट्रो” की हो या शेक्सपीयर के नाटक “मैक्बैथ” पर आधारित ‘मकबूल’ की या फिर ‘द लाइफ ऑफ पाई’ की। हर किरदार को उन्होंने जीवंत बना दिया। उनकी फिल्मों के निर्देशक भी मानते हैं कि लंबे और थोड़े गंवार से नजर आने वाले इरफान पारंपरिक फिल्मी हीरो की तरह खूबसूरत नहीं दिखते थे लेकिन उनकी आंखें बेहद संजीदा और बोलती थीं और हर किरदार के रंग में खुद को रंग लेने की अद्भुत क्षमता भी उन्हें दूसरों से अलहदा करती थी। 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!