लाइव न्यूज़ :

'शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न...' बार-बार सुनते थे इरफान खान, खुद कैंसर को मात देने वाली एक्ट्रेस लीजा रे का खुलासा

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 21:06 IST

लीजा रे ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह अपने कैंसर के इलाज के दौरान गीत बहुत ज्यादा सुनना पसंद करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देलीज़ा रे के मुताबिक इरफान लता मंगेशकर की एक गीत को हमेशा सुनते रहते थे। इरफान खान ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

टीवी होस्ट और एक्ट्रेस लीज़ा रे ने इरफान खान को लेकर एक खुलासा किया है। लीज़ा रे प्लाज्मा सेल्स कैंसर से गुज़र चुकी हैं। लीजा रे ने सोशल मीडिया पर इरफान खान को लेकर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैंसर के दौरान इरफान खान सबसे ज्यादा कौन सा गाना सुनना पसंद करते थे। लीज़ा रे के मुताबिक इरफान लता मंगेशकर की एक गीत को हमेशा सुनते रहते थे। 

लीजा रे ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह अपने कैंसर के इलाज के दौरान गीत बहुत ज्यादा सुनना पसंद करते थे। यह गीत कोई और नहीं बल्कि ''लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो, शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो'' था। लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना आज भी कई लोगों को सुकून देता है। यह गीत साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था।

इरफान खान की मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे। इरफान खान ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। खान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इरफान खान के निधन के संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ यह काफी दुखद है कि आज हमें उनके निधन की खबर बतानी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत इंसान थे, जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और अपने संपर्क में आने वाले हर शख्स को प्रेरित किया। 2018 में एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने के बाद उन्होंने उससे लड़ाई लड़ी और जीवन के हर मोर्चे पर उन्होंने संघर्ष किया।’’ बयान के अनुसार, ‘‘ अपने प्रियजनों, अपने परिवार के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली और अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए। हम दुआ करते हैं कि उन्हें शांति मिले। और हम उनके द्वारा कहे शब्दों को दोहराएंगे कि ‘‘ ये इतना जादुई था, जैसे कि मैं पहली बार जिंदगी का स्वाद चख रहा था।’’

टॅग्स :इरफ़ान खानलिज़ा हेडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!