लंदन से लौटे इरफान खान, व्हीलचेयर पर बैठे क्यों छिपा रहे थे अपना चेहरा?

By मेघना वर्मा | Published: September 14, 2019 02:22 PM2019-09-14T14:22:34+5:302019-09-14T14:22:34+5:30

बीते साल इरफान खान ने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी रेयर बीमारी के बारे में बताया था। इसी के बाद फैंस को पता चला था कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद सालभर वर लंदन में अपने इलाज के लिए रहे। 

irrfan khan arrived at mumbai airport on wheelchair | लंदन से लौटे इरफान खान, व्हीलचेयर पर बैठे क्यों छिपा रहे थे अपना चेहरा?

लंदन से लौटे इरफान खान, व्हीलचेयर पर बैठे क्यों छिपा रहे थे अपना चेहरा?

Highlightsइरफान खान ने बीते साल एक ट्वीट करके अपनी रेयर बीमारी के बारे में बताया था। इरफान खान जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अपनी फिल्मों से लोगों को गुदगुदाने वाले इरफान खान, अपनी एक्टिंग से हर किरदार में जान डालने वाले इमफान खान जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में इरफान खान लंदन से लौटे हैं। जिसके बाद वह मुंबई एयरपोर्ट पर अपना मुंह छिपाते हुए स्पॉट किये गए। 

दरअसल अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग से वापिस लौटे इरफान खान, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए। उन्होंने नीली टोपी लगा रखी थी। साथ ही अपने मुंह पर काला मास्क भी लगाया था। इसके बाद भी जब-जब कैमरा उनके सामने आया उन्होंने किसी ना किसी बहाने अपना मुंह ढकने की कोशिश की। 

इरफान खान का यूं व्हीलचेयर पर वापिस आना उनके फैंस को निराश करने वाला है। फैंस को बस ये चिंता है कि इरफान खान की सेहत को लेकर कोई बुरी खबर ना सुनने को मिले। वहीं बीते साल इरफान खान ने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी रेयर बीमारी के बारे में बताया था। इसी के बाद फैंस को पता चला था कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद सालभर वर लंदन में अपने इलाज के लिए रहे। 

मगर इरफान ने इस साल भर के ट्रीटमेंट में कभी भी अपनी कोई तस्वीर या इलाज के समय की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की। कुछ दिनों पहले ठीक होकर भारत लौटे इरफान खान वापिस काम पर भी लौट गए। उन्होंने अपनी बीमारी का एहसास तक किसी को होने नहीं दिया। फैंस  ने उनके काम के इसी जज्बे को पसंद किया। 

अब इरफान खान के इस स्थिती में देश लौटने पर उनके फैंस थोड़े चिंतित हैं। इरफान खान को इस स्थिति में देखकर तो यही लगता है कि क्या वो अभी भी अपनी बीमारी से उभर रहे हैं।

Web Title: irrfan khan arrived at mumbai airport on wheelchair

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे