लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब इरफान खान को देखते ही प्रेस ब्रीफिंग छोड़ दौड़ पड़ी थीं दीपिका पादुकोण, गले लग कहा- माय फेवरेट पर्सन

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 15:30 IST

इरफान खान ने ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘द नेमसेक’ और ‘हासिल’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा कर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में 29 अप्रैल (बुधवार) को निधन हो गया था।सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और इरफान खान का एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और इरफान खान की फिल्म 'पीकू' सुपरहिट साबित रही थी। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की दोस्ती भी काफी गहरी हो गई। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा बताया था। इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके जाने के बाद भी फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो देख रहे हैं। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और इरफान खान का एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इरफान को देखते ही दीपिका पादुकोण अपनी प्रेस ब्रीफिंग छोड़ उनसे मिलने के लिए चली जाती हैं। इसके बाद वह इरफान को जोर से गले लगा लेती हैं और उन्हें दुनिया का सबसे शानदार और खुद का फेवरेट शख्स बताती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगते हैं। 

बता दें कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में 29 अप्रैल (बुधवार) को निधन हो गया था। वह 53 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी थी। खान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। 

2018 में बीमार होने के बाद इलाज के लिए इरफान खान ब्रिटेन चले गए थे और दुनिया से खुद को एकदम दूर कर लिया था। 2020 में उन्होंने ‘अंग्रेजी मीडियम’ से बड़े पर्दे पर वापसी की जो कि उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। अभिनेता ने अपने आखिरी साक्षात्कार में कहा था कि इस प्रतिकूल स्थिति में प्रशंसकों का प्यार एक वरदान की तरह है। 

टॅग्स :इरफ़ान खानदीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!