लाइव न्यूज़ :

इरफान खान ने आखिरी बार फैंस को दिया था यह इमोशनल मैसेज, एक्टर की भावुक बातें सुन नम हा जाएंगी आंखें, देखें वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: April 29, 2020 13:36 IST

बॉलीवुड ने इरफान खान के रूप में अपना एक चमकता सितारा खो दिया है। दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। वह 53 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है।उन्हें मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

बॉलीवुड ने इरफान खान के रूप में अपना एक चमकता सितारा खो दिया है। दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान ने आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। वह 53 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्हें मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 2018 में उन्हें कैंसर हुआ था। इरफान एक मजबूत इंसान थे, जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और अपने संपर्क में आने वाले हर शख्स को प्रेरित किया। 2018 में कैंसर होने के बाद उन्होंने उससे लड़ाई लड़ी और जीवन के हर मोर्चे पर उन्होंने कई लड़ाईयां लड़ीं। अपने प्रियजनों, अपने परिवार के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली और अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए। ऐसे में आइये आपको सुनाते हैं इरफान का अंतिम इमोशनल मैसेज जो आजीवन उनके चाहने वालों को उनकी याद दिलाता रहेगा..

इरफान खान ने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी होने के साथ ही एक इमोशनल मैसेज शेयर किया था। बीमारी की वजह से इरफान फिल्म के ट्रेलर लांच में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन इरफान खान ने ट्रेलर रिलीज से पहले अपने फैन्स को एक संदेश दिया था। वीडियो के जरिए जारी किया गया उनका यह मैसेज भावुक कर देने वाला है। 

इरफान खान ने इस वीडियो में कहा था, "हैलो भाइयों और बहनों, मैं इरफान, मैं आपके साथ आज हूं भी और नहीं भी। खैर.. ये फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत खास है, सच यकीन मानिए मेरी दिली खव्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार से बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवांटेड मेहमान बैठे हैं, उनसे वार्तालाप चल रहा है, देखते हैं ये किस करवट उठ बैठता है। जैसा भी होगा, आपको इत्तला कर दी जाएगी। इस फिल्म के ट्रेलर को एंजॉय करें और सबके साथ दयालु रहें और फिल्म देखें। और हां, मेरे लिए इंतजार करें।"

टॅग्स :अंग्रेज़ी मीडियमबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!