लाइव न्यूज़ :

Irfan Khan: पिता को याद कर भावुक हुए बाबिल, इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीरों के साथ नोट लिखा, पढ़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 19:29 IST

Irfan Khan birth anniversary: “मकबूल” (2003), “द नेमसेक” (2006), “लाइफ इन ए ... मेट्रो” (2007) और “द लंचबॉक्स” (2013) सरीखी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले इरफान का कैंसर के एक दुर्लभ रूप से जूझने के बाद अप्रैल 2020 में निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पेज पर अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीरों के साथ नोट लिखा।अभिनय की शुरुआत दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘काला” से की थी। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों की याद में बनाया गया है। 

Irfan Khan birth anniversary: बाबिल खान ने अपने पिता दिवंगत अभिनेता इरफान खान की 56वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया।

“मकबूल” (2003), “द नेमसेक” (2006), “लाइफ इन ए ... मेट्रो” (2007) और “द लंचबॉक्स” (2013) सरीखी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले इरफान का कैंसर के एक दुर्लभ रूप से जूझने के बाद अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। इरफान और फिल्म निर्माता सुतापा सिकदर के बेटे बाबिल ने इंस्टाग्राम पेज पर अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीरों के साथ नोट लिखा।

उन्होंने लिखा “वे सवाल मुझे रात में जगाए रखते हैं। जो मैंने तब कभी नहीं पूछे थे, वे जो मैं अब कभी नहीं पूछ सकता। मेरी खुद की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए मेरे लिए वे सवाल बाकी हैं। मैं उनके जवाब ढूंढ लूंगा। मुझे आपकी हंसी याद आती है, मुझे नहीं लगता कि इसका कोई जवाब है। आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रहा हूं।”

बाबिल ने अपने अभिनय की शुरुआत दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘काला” से की थी। इसके बाद, वह यश राज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज “द रेलवे मेन” में नजर आएंगे, जिसे 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों की याद में बनाया गया है। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!