लाइव न्यूज़ :

मुंबई ने जीता IPL 12- वरुण-रणवीर समेत इन स्टार्स ने मुंबई इंडियंंस को दी बधाई, ट्वीट करके कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2019 09:44 IST

मुंबई ने फाइनल में 1 रन से चेन्नई को हराकर रोमांचक जीत हासिल की है, ऐसेमें हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत के बाद टीम को बॉलीवुड सितारे अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स जमकर बधाई दे रहे हैंमुंबई ने चेन्नई को 1 रन से हराया है

आईपीएल का 12वां सीजन खत्म हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने चौथी बार से खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने फाइनल में चेन्नई के हराकर विजय हासिल की है। मुंबई की जीत कर बॉलीवुड सेलेब्स टीम को जमकर बधाई दे रहे हैं।

मुंबई ने फाइनल में 1 रन से चेन्नई को हराकर रोमांचक जीत हासिल की है, ऐसेमें हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत के बाद टीम को बॉलीवुड सितारे अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, फरहान अख्तर से लेकर डायना पेंटी सभी ने ट्विटर के जरिए टीम को बधाई दी है।

वरुण धवन ने ट्वीट करके लिखा है कि क्या मैच था, शानदार, दिमाग हिला कर रख देने वाला।

वहीं, अर्जुन कपूर ने लिखा, लाजवाब टूर्नामेंट, लाजवाब फिनाले। जबकि फरहान ने लिखा, क्या फिनाले था, जीत की बधाई मुंबई इंडियन्स।

विवेक ओबेरॉय ने भी जसप्रीत बुमराह की तारीफ की. सुनील शेट्टी ने लिखा, 'मुंबई मेरी जान!! चैंपियन्स.' हुमा कुरैशी ने कुछ इस अंदाज में बधाई दी 'क्या क्रेजी फिनाले था #IPL क्रिकेट की जीत हुई है,'

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके लिखा, मुंबई जीती बधाई मुंबई इंडियन पलटन, शानदार खेला

रणवीर सिंह  ने लिखा कि क्या ड्रामैटिक फिनिश था, अबतक का देका बेस्ट फिनासे रहा, चार बार जीत चुकी टीम को बहुत बधाई

इस मैच में जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि मोस्ट स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच पोलार्ड रहे। वहीं, डेविड वार्नर को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप से नवाजा गया।

टॅग्स :रणवीर सिंहवरुण धवनफरहान अख़्तरहुमा क़ुरैशीआईपीएल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच