लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई, कहा- महिलाओं के बिना पूरी दुनिया का क्या होगा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 8, 2018 17:15 IST

अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड सितारों ने महिलाओं के प्रति न केवल प्यार ही नहीं व्यक्त किया बल्कि महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने का आग्रह किया।

Open in App

मुंबई, 8 मार्च; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित नैने ने जैसे बॉलीवुड सितारों ने महिलाओं के प्रति न केवल प्यार ही नहीं व्यक्त किया बल्कि महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने का आग्रह किया।

बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट किए:अमिताभ बच्चन : हमारी बेटियों को सशक्त बनाना! बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का समर्थन करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके समुदाय में सभी लड़कियों को लड़कों की तरह स्वास्थ्य सेवा मिले।माधुरी दीक्षित-नेने : बेटियों को सशक्त बनाने के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का समर्थन करें, यह सुनिश्ति करें कि समुदाय में सभी लड़कियां लड़कों के समान स्वतंत्रता और गतिशीलता मिले।अनुष्का शर्मा : हर कदम अलग है, जब आप कुछ दृढ़ता से मानते हैं। भले ही यह तुरंत न दिखे, लेकिन परिणाम प्रभाव पैदा करते हैं। सभी महिलाएं अपने हक के लिए लड़ें, हार न माने! महिला दिवस की शुभकामनाएं।वरुण धवन : दुनिया कौन चलाता है - महिलाएं। हैप्पी इंटरनेशनल वुमेंस डे। मुझे आशा है कि हमें महिलाओं को सम्मान देने के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमें रोजाना ऐसा करने की आवश्यकता है।मधुर भंडारकर : मैं हमेशा एक मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में महिला की प्रतिबद्धता और समर्पण से अभिभूत हुआ हूं और मैंने अपनी फिल्मों के माध्यम से इसे दिखाने की की कोशिश की है और यह जारी रहेगा। हर महिला को म्सम्मान। महिला दिवस की शुभकामनाएं।सुनील ग्रोवर : उनका सम्मान करें। वह एक महिला हैं। हैप्पी वुमेन्स डे भाई-लोग।मल्लिका शेरावत : हमेशा अपने जीवन की अग्रणी बनें। महिला दिवस की बधाई। नारीवाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।सुनील शेट्टी : इन महिलाओं के बिना मेरी दुनिया क्या होगी! महिलाओं के बिना पूरी दुनिया का क्या होगा? जीवन, प्रेम, शक्ति और देखभाल के लिए महिला दिवस की बधाई।दिशा पटानी : सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।राम गोपाल वर्मा : मुझे लगता है कि केवल एक दिन महिलाओं के लिए होना अपमानजनक है क्योंकि ऐसा लगता है कि अन्य 364 दिन पुरुषों के हैं। हैप्पी वीमेंस डे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअमिताभ बच्चनअनुष्का शर्मामाधुरी दीक्षितवरुण धवनदिशा पटानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई