लाइव न्यूज़ :

Instagram Rich List: कौन हैं ये कृतिका खुराना, जो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लेती हैं लाखों रुपये, बॉलीवुड सेलेब्स भी हैं उनसे पीछे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 8, 2020 14:28 IST

Instagram Rich List 2020 कृतिका खुराना का भी इस लिस्ट में नाम है जो भारत में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए पैसे लेने वाले टॉप 5 लोगों में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकृतिका चंडीगढ़ की रहने वाली  हैं और  thatbohogirl के नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाती हैं कृतिका के इंस्टाग्राम पर 8 लाख 48 हजार फॉलोअर्स हैं। 

 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 हाल ही में पेश की गई, जिसमें दुनियाभर के उन लोगों के नाम शामिल हैं जो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के सबसे ज्यादा पैसे लेते हैं। Hopper HQ की ओर से इस लिस्ट को पेश किया गया है। इस लिस्ट के अनुसार जितनी फीस हमारे बॉलीवुड के कई स्टार्स एक फिल्म करने के लिए लेते हैं, हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन उतनी रकम इंस्टाग्राम पर सिर्फ़ एक पोस्ट करके कमा लेते हैं।

इस लिस्ट में ड्वेन पहले नंबर पर हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट से 1,015,000 डॉलर यानि लगभग 7.4 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। वहीं, इस लिस्ट में कुछ भारतीयों का नाम भी शामिल हैं, जिसमें विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा आदि शामिल है। चौंकाने वाली बात ये है कि लिस्ट में एक मॉडल का नाम भी शामिल है।

ये मॉडल अपने पोस्ट से जमकर कमाई कर रही है। हो सकता है लोगों ने इस मॉडल का नाम तक ना सुना हो। इस मॉडल का नाम है कृतिका खुराना। कृतिका खुराना का भी इस लिस्ट में नाम है, जो भारत में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए पैसे लेने वाले टॉप 5 लोगों में शामिल हैं।

इस लिस्ट के अनुसार, भारत में एक पोस्ट के लिए विराट कोहली सबसे ज्यादा उसके बाद प्रियंका चोपड़ा, फिर एक ट्रैवलर का नाम है। इसके बाद कृतिका खुराना का नाम है, जो इस लिस्ट में 182 वें स्थान पर हैं। यानी दुनिया भर में 181 लोग ही ऐसे हैं, जो उनसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए चार्ज करते हैं। कृतिका खुराना एक मॉडल और ब्लॉगर हैं, जो फैशन, ब्यूटी पर लिखती हैं।

कृतिका चंडीगढ़ की रहने वाली  हैं और  thatbohogirl के नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाती हैं और उनके यू-ट्यूब अकाउंट भी है। इस लिस्ट के अनुसार, मॉडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 3000 डॉलर लेती हैं यानी करीब 2 लाख 25 हजार रुपये, जो काफी ज्यादा है। कृतिका के इंस्टाग्राम पर 8 लाख 48 हजार फॉलोअर्स हैं। 

टॅग्स :इंस्टाग्रामबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!