लाइव न्यूज़ :

IND vs ENG Women T20: बिना मैच खेले इंडिया पहुंची फाइनल में तो अनुष्का शर्मा ने किया ट्वीट, लिखा- हम सभी एक अच्छे मैच का...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2020 13:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देभारत-इंग्लैंड के बीच वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल रद्दभारत के फाइनल में पहुंचने पर अनुष्का शर्मा ने बधाई दी है

IND vs ENG Women T20 WC: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड खेले जाने वाले मैच को जीत लिया है। बारिश के कारण सेमीफाइल मैच रद्द हो गया है इसी कारण से पहली बार भारत वर्ल्ड कप में फाइनल में पहुंच गई है। भारत के फाइनल में पहुंच जाने से हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शामिल हो गई हैं।

महिला टीम इंडिया के फाइनल में पहुंच जाने पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करके बधाई दी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी इस पर रिएक्शन दिया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है। अनुष्का सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह एक समसामजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं।

अनुष्का ने टीम के लिए हाल ही में ट्वीट किया है। अनुष्का ने ट्वीट करके लिखा है कि बारिश ने खेल खराब कर दिया, जब हम सभी एक अच्छे मैच का गवाह बनना चाहते थे और हमारी लड़कियों को फाइनल के लिए  क्वालीफाई करते देखना चाहते थे, लेकिन फिर भी हम पहुंच गए अब हम इसे दोनों हाथों से पकड़ेंगे। अब 8 मार्च का इंतजार नहीं होता।

पहली बार पहुंची फाइनल में

भारतीय महिला टीम आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में खेला जाने वाले सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारतीय टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचते हुए नया इतिहास रच दिया है। 

गुरुवार सुबह से ही सिडनी में तेज बारिश हो रही थी। भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे टॉस होना था, लेकिन बारिश की वजह से टॉस को करीब दो घंटे के लिए टाल दिया था और इसे सुबह 11.06 मिनट पर होना था। लेकिन बारिश के नहीं रुकने पर आखिरकार ये मैच रद्द घोषित करना पड़ा। भारतीय टीम 2018 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के ही हाथों 8 विकेट से हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हुई थी। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माआईसीसी महिला टी20 विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटICC Women's T20 World Cup 2026: एजबेस्टन में 14 जून को होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, देखें विमेंस T20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

क्रिकेटWomen's T20 World Cup for Blind: टीम इंडिया ने बनाए 292 रन, ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 57 रन पर आउट, 209 रन से जीता भारत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?