लाइव न्यूज़ :

जब माइकल जैक्सन ने बप्पी दा से प्रभावित होकर उन्हें अपने शो में बुला कर दिया था सम्मान

By वैशाली कुमारी | Updated: November 27, 2021 18:51 IST

27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में जन्मे बप्पी की पहचान एक बेहतरीन गायक और ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में कई हिट सॉन्ग गाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती संघर्ष के बाद सन् 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से उन्हें गायक के तौर पर पहचान मिलीबप्पी दा की गायन शैली को न केवल देश ने बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया

पॉप म्यूजिक के शौकीन हैं और बप्पी लाहिड़ी को ना जानते हो ऐसा हो ही नहीं सकता। पॉप सिंगिंग की दुनियां में माइकल जैक्सन सबसे बड़ा नाम है तो वहीं भारत में पॉप म्यूजिक बप्पी लाहिड़ी के नाम से पहचानी जाती है।

बॉलीवुड को डिस्को और रॉक म्यूजिक से परिचित करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में जन्मे बप्पी की पहचान एक बेहतरीन गायक और ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में कई हिट सॉन्ग गाए हैं।

बप्पी लाहिड़ी के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को। बप्पी को संगीत की शिक्षा जन्म से ही मिली। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी एक बंगाली गायक तो उनकी मां बंसरी लाहिड़ी भी संगीतकार थीं। 

शुरुआती संघर्ष के बाद सन् 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से उन्हें गायक के तौर पर पहचान मिली। इसके बाद तो बप्पी का जादू ऐसा चला की एक वो दिन और एक आज का दिन है, उनके गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं।

बप्पी दा की गायन शैली को न केवल देश ने बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया। और तो और एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का श्रेय भी बप्पी दा के नाम है।  

बीच के कुछ साल गायकी से दूरी बनाने के बाद साल 2011 में  उन्होंने विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' में ऊ ला ला गाना गाया जो सुपरहिट हुआ। इस गाने से उन्होंने फिर बॉक्स आफिस पर सन सनी मचा दी। उनकी गायकी का ही कमाल था कि किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन भी बप्पी दा से काफी प्रभावित थें, और तो और माइकल जैक्सन ने मंबई में आयोजित अपने शो में बप्पी दा को आमंत्रित भी किया था।

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच