Video:Oops मूमेंट की शिकार हुईं सिंगर नेहा कक्कड़, स्टेज पर कर रही थीं डांस और फिर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 10, 2019 03:13 PM2019-11-10T15:13:01+5:302019-11-10T15:13:01+5:30

सोनी चैनल ने हाल ही में अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ शो में जैसे ही स्टेज पर पहुंची वह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं।

indian idol 11 neha kakkar has oops moment during dance | Video:Oops मूमेंट की शिकार हुईं सिंगर नेहा कक्कड़, स्टेज पर कर रही थीं डांस और फिर...

Video:Oops मूमेंट की शिकार हुईं सिंगर नेहा कक्कड़, स्टेज पर कर रही थीं डांस और फिर...

Highlightsसिंगर नेहा कक्कड़ के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। नेहा के चाहने वालों के लिए इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

सिंगर नेहा कक्कड़ के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। नेहा के चाहने वालों के लिए इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेहा इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 11 में नजर आ रही हैं। वह शो में अनु मलिक, विशाल ददलानी के साथ बतौर जज नजर आ रही हैं। शो में कई ऐसे मौके आते हैं जब ये सुर्खियों में आ जाता है।

सोनी चैनल ने हाल ही में अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में सिंगर नेहा कक्कड़ शो में जैसे ही स्टेज पर पहुंची वह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो जाती हैं। वीडियो में देखें कि किस तरह से नेहा को शो के होस्ट आदित्य नारायण को डांस करने का चैलेंज देती हैं।

नेहा जैसे ही स्टेज पर पहुंचती हैं और दिलबर गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हैं। वहीं, आदित्य नारायण भी उनका जमकर साथ देते नजर आते हैं।इसी बीच आदित्य नेहा का हाथ पकड़ते हैं लेकिन उन्हें संभाल नहीं पाते जिसकी वजह से नेहा स्टेज पर ही नीचे गिर जाती हैं। हांलाकि आदित्य बाद में नेहा से माफी भी मांगते हैं।


नेहा कक्कड़ ने खुद ही इस गाने को आवाज दी है। वही नोरा फतेही ने शानदार डांस किया है। नेहा सिंगर होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नेहा अपने गानों पर डांस करते हुए के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

बीते कुछ दिनों पहले भी नेहा सुर्खियों में आ गई थीं। नेहा तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उनको एक प्रतियोगी ने प्रपोज कर दिया था। उस प्रतियोगी ने नेहा के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया हुआ था।अपने लिए इतनी दीवानगी देखकर नेहा ने उसे गले लगा लिया था। जिसका फायदा उठाते हुए उसने नेहा को किस कर लिया था। जिसके बाद काफी बवाह भी हुआ था।
 

Web Title: indian idol 11 neha kakkar has oops moment during dance

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे