लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामला: सीबीआई टीम को लेकर बोली BMC- 7 दिनों से ज्यादा रुके तो कर सकते हैं क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 20:37 IST

सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सौंप दी गई है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कहना है कि अगर सीबीआई की टीम मुंबई में सात दिनों तक रहती है तो उन्हें क्वारंटाइन में छूट दी जाएगी। लेकिन अगर वो इससे ज्यादा रूकती है तो इसके लिए उसे बीएमसी से इजाजत लेनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में बिहार पुलिस के एसपी विनय तिवारी को लेकर काफी विवाद पैदा हुआ था।सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने के लिए विनय मुंबई पहुंचे थे, जहां जाते ही बीएमसी ने उन्हें क्वारंटाइन कर दिया था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। ऐसे में अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का कहना है कि अगर सीबीआई की टीम मुंबई में सात दिनों तक रहती है तो उन्हें क्वारंटाइन में छूट दे दी जाएगी। लेकिन अगर वो इससे ज्यादा रूकती है तो इसके लिए उसे बीएमसी से इजाजत लेनी होगी। खबरों की मानें तो सात दिन पूरे होने के बाद बीएमसी सीबीआई टीम को क्वारंटाइन में भेज सकती है।

बता दें, हाल ही में बिहार पुलिस के एसपी विनय तिवारी को लेकर काफी विवाद पैदा हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने के लिए विनय मुंबई पहुंचे थे, जहां जाते ही बीएमसी ने उन्हें क्वारंटाइन कर दिया था। बीएमसी के अधिकारियों ने हालांकि उन्हें गोरेगांव में एक गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन में भेज दिया था। उन्हें कोरोना वायरस संबंधित दिशानिर्देशों के अनुसार 15 अगस्त तक पृथकवास में रहने को कहा गया था, लेकिन इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।

मालूम हो, विनय तिवारी के क्वारंटाइन किए जाने को लेकर बिहार पुलिस लगातार विरोध जता रही थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता को कथित रूप से आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपने के बिहार सरकार के निर्णय को बुधवार को बरकरार रखा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईसुप्रीम कोर्टबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?