लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं रहमान बंधु, गानों और कविता से दे रहे हैं बड़ी सीख

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:24 IST

देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। हसीब ने सूफी गाने चुने हैं तो इम्तियाज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता का पाठ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज-उर-रहमान तान्हा सोशल मीडिया पर गानों और कविता के जरिए लोगों को घरों से नहीं निकलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दोनों भाई सोशल मीडिया पर गाने गा कर और कविता पाठ कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के भद्रवाह में एक वरिष्ठ पुलिस अफसर और उनके शायर भाई सोशल मीडिया पर गाने गा कर और कविता पाठ कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब-उर-रहमान और उनके बड़े भाई शायर एवं भद्रवाह की सरफन कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता इम्तियाज-उर-रहमान तान्हा सोशल मीडिया पर गानों और कविता के जरिए लोगों को घरों से नहीं निकलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने इस अनूठे तरीके से खासे मशहूर भी हो गए हैं।

देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। हसीब ने सूफी गाने चुने हैं तो इम्तियाज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता का पाठ कर रहे हैं। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब ने बताया कि आम आदमी कोरोना वायरस से नहीं डरता है लेकिन लंबा लॉकडाउन और सामाजिक दूरी बनाना, जो इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए जरूरी है, उससे लोगों को ऊब हो रही है। युवा पीढ़ी को बेसब्री होने लगी है। उन्होंने कहा, " बचपन से ही मुझे गाना गाने का शौक है।

मौजूदा परिदृश्य में, मैंने अपने शौक के जरिए एक कोशिश करने का फैसला किया और आश्चर्यजनक रूप से यह बहुत प्रभावी साबित हुई। युवाओं से मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह मेरी उम्मीदों से परे है। " इम्तियाज ने कहा, " कोरोना वायरस महामारी के दौरान मुझे जो भी महसूस हुआ, वह मैंने कमलबद्ध करने की कोशिश की। मेरी कविता लोगों को पसंद आई। यह संतोषजनक अनुभव है।" वहीं रियासी जिले में सहायक पुलिस निरीक्षक राम प्रकाश उड़न दस्ते की अगुवाई करने के दौरान, अक्सर गानों के जरिए लोगों का मनोरंजन करते हैं और उन्हें कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!