लाइव न्यूज़ :

पत्नी अवंतिका से सुलह करने को राजी नहीं हैं इमरान, सास की बात भी नहीं मानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 11, 2019 08:37 IST

. कुछ महीनों पहले पत्नी अवंतिका मलिक से एक्टर इमरान खान के रिश्ते में आई दरार की खबरों के बाद हाल में अवंतिका द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट ने सबकुछ उजागर कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान की प्रोफेशनल लाइफ तो ठप्प है,लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मची हुई

आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान की प्रोफेशनल लाइफ तो ठप्प है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ में भी उथल-पुथल मची हुई है. कुछ महीनों पहले पत्नी अवंतिका मलिक से उनके रिश्ते में आई दरार की खबरों के बाद हाल में अवंतिका द्वारा सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट ने सबकुछ उजागर कर दिया है.

अब ताजा खबर यह आ रही है कि इमरान पत्नी से सुलह करने को बिल्कुल राजी नहीं हैं. अपनी बेटी की खातिर दामाद इमरान को मनाने के लिए गईं अवंतिका की मां के प्रस्ताव को भी उन्होंने ठुकरा दिया है. बता दें कि हाल ही में इमरान की पत्नी अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसके बाद कहा गया कि वह इमरान से तलाक ले सकती हैं.

हालांकि अवंतिका ने जल्द ही अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. अब अवंतिका की मां वंदना मलिक ने इस पोस्ट को लिखने की वजह बताई है. उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि इमरान से अलग होने के बाद अवंतिका ने लंदन में यूरोपियन बारटेंडर स्कूल ज्वॉइन किया था. यह तीन हफ्ते का कोर्स था. लंदन से लौटने के बाद अवंतिका ने अपने रिश्ते को फिर से सुधारने की कोशिश की और इमरान खान को दूसरा मौका देने का फैसला किया.

वंदना मलिक ने कहा कि एक मां होने के नाते उन्हें भी बेटी की फिक्र थी. इसलिए वह इमरान से इस बारे में बात करने पहुंचीं. उन्होंने इमरान से कहा कि अवंतिका एक और मौका देना चाहती हैं. यह सुनने के बाद इमरान पीछे हट गए. लंबी बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि अगर रिश्ते में ही जहर घुला हो तो बचा क्या रह जाता है?

वंदना ने जब पूरी बात अवंतिका को बताई तब जाकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वो स्टोरी लिखी थी. बता दें कि अवंतिका ने पिछले 24 अप्रैल को मुंबई के पाली हिल स्थित इमरान खान का घर छोड़ दिया था और अपनी मां के साथ रह रही हैं.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !