लाइव न्यूज़ :

IIFA Awards 2022: परफॉर्मेंस के दौरान मंच से उतरकर एआर रहमान के पैरों में झुके हनी सिंह, वीडियो हुआ वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: June 4, 2022 15:40 IST

आईफा रॉक्स का मंचन अबू धाबी में आईफा वीकेंड में एतिहाद एरिना में किया जाएगा। गुरु रंधावा, पुष्पा फेम संगीतकार-गायक देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़ और ध्वनि भानुशाली भी आईफा रॉक्स 2022 में परफॉर्म करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह ने आईफा में संगीतकार एआर रहमान के पैर छूते वीडियो साझा किया हैआईफा अवॉर्ड में हनी सिंह का गुरु रंधावा ने भी बखूबी साथ दिया

IIFA Award 2022: आईफा अवॉर्ड के दौरान पंजाबी रैपर हनी सिंह का संगीत उस्ताद एआर रहमान के पैर छूते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हनी सिंह ने आईफा पुरस्कार समारोह के दौरान अबू धाबी में मंच पर अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। वहीं एआर रहमान के पैर छूने के दौरान वे और लाइम लाइट में आ गए। 

वायरल हो रहे वीडियो में हनी सिंह मंच पर प्रस्तुति देते देखे जा सकते हैं। इसके बाद वह एआर रहमान के पास जाते हैं और उनके पैरों में गिर जाते हैं। हनी सिंह ने खुद भी इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। इसको साझा करते हुए रैपर ने लिखा, "एआर रहमान सर के साथ मेरे जीवन का क्षण।" हनी सिंह एआर रहमान के पैरों मेंं काफी देर तक पड़े रहते हैं। दिग्गज संगीतकार उन्हें उठाने की कोशिश करते हैं। हनी सिंह कुछ समय बात उठते हैं और रहमान के हाथों को चूम लेते हैं।

हनी सिंह आईफा में सुनहरे छिपकली का हार पहन कर गए थे। इसके साथ ही गायक ने फुल स्लीव टीशर्ट पहनी हुई थी और काफी कूल सनग्लासेस लगा रखे थे। उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने IIFA में सलमान खान की एंट्री की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

आईफा रॉक्स का मंचन अबू धाबी में आईफा वीकेंड में एतिहाद एरिना में किया जाएगा। गुरु रंधावा, पुष्पा फेम संगीतकार-गायक देवी श्री प्रसाद, तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़ और ध्वनि भानुशाली भी आईफा रॉक्स 2022 में परफॉर्म करेंगी। IIFA अवॉर्ड्स को सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करेंगे। अभिनेता रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। 

टॅग्स :आईफा अवार्डAbu Dhabiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई