लाइव न्यूज़ :

आईफा को लेकर मध्य सरकार का बड़ा फैसला, अब कोरोना पीड़ितों पर खर्च होगा अवॉर्ड का बजट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 15:41 IST

IIFA 2020 मध्यप्रदेश सरकार ने आईफा अवॉर्ड के लिए अलॉट किए गए 700 करोड़ रुपये फिर से सीएम फंड में जमा कर लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश सरकार ने आईफा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।सरकार ने भी प्रदेश में होने वाले आईफा इवेंट को अलॉर्ट किए गए पैसे फिर से सीएम फंड में ट्रांससफर कर लिए हैं

कोरोना वायरस के कहर से देश इस वक्त जूझ रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारें अतिरिक्त फंड के जरिए इस पर रोक लगाने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने आईफा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में होने वाले आईफा इवेंट को अलॉर्ट किए गए पैसे फिर से सीएम फंड में ट्रांससफर कर लिए हैं।

खबर के अनुसार इस फंड को अब कोरोना वायरस की रोकथाम में काम में लिया जाएगा। पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने आइफा के लिए इसका अलॉटमेंट किया था। अब शिवराज सिंह चौहान ने इसको कैंसिल कर दिया है।

अब शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इसे फिर से सीएम फंड में ट्रांसफर करने का फैसला किया है। शिवराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने कहा कि प्रदेश में आइफा का आयोजन होने वाला था। वर्तमान में #COVID19 संकट के चलते यदि आइफा पर व्यय होने वाली राशि कोरोना सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाती है, तो उससे बड़ी संख्या में जनता को सहायता दी जा सकती है। शिवराज सिंह ने आईफा अवॉर्ड के मेगाईवेंट का शिवराज सिंह ने पहले ही विरोध किया था। शिवराज ने कहा था किमध्यप्रदेश में तबाही मची है, प्रशासनिक अराजकता है। जनकल्याण और विकास के लिए पैसा नहीं है, लेकिन आईफा आईफा करने में सरकार लगी हुई है। ऐसी तबाह करने वाली सरकार की किसी ने कल्पना नहीं की थी। बस योजनाएं बंद करने का काम सरकार कर रही है। जनता भी तबाह और प्रदेश भी तबाह! 

टॅग्स :मध्य प्रदेशआईफा अवार्डशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस