लाइव न्यूज़ :

अगर आप भी हैं क्राइम-थ्रिलर के शौकीन, तो ये 10 बेहतरीन फिल्में वीकेन्ड पर आपको जरूर देखनी चाहिए

By वैशाली कुमारी | Updated: July 31, 2021 16:24 IST

बीते सालों में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। यहां बात करेंगे उन 10 बेहतरीन सस्पेंसिव फिल्मों और वेब सीरीज की जिन्हे आप जरूर देखना चाहेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की बेहतरीन फिल्म 'रात अकेली है'  OTT पर रिलीज हुई थीहसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं2019 मे रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ दिल्ली क्राइम ऋची मेहता के निर्देशन में बनी थी

बॉलीवुड में हर तरह की फिल्मे बनती हैं। जिसमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा, हॉरर, रोमांटिक और सस्पेंसिव फिल्में शामिल हैं। बीते सालों में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा है। यहां बात करेंगे उन 10 बेहतरीन सस्पेंसिव फिल्मों और वेब सीरीज की जिन्हे आप जरूर देखना चाहेंगे। 

• Rat Akeli Hai : 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की बेहतरीन फिल्म 'रात अकेली है'  OTT पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये फिल्म अंत तक आपको बांध कर रखती है।

• Haseen Dillruba : 

हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं। यह मोस्ट मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बेस्ट वेब फिल्म्स में से एक है। इस वेब फिल्म में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जिन लोगों को मर्डर मिस्ट्री देखने का शौक है यह वेब फिल्म उनके लिए बहुत अच्छी हैं। 

•  Delhi Crime : 

2019 मे रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ दिल्ली क्राइम ऋची मेहता के निर्देशन में बनी थी। इस सीरीज का हर एपिसोड अपने आप में एक सस्पेंस से भरा हुआ है। शेफाली शाह ने इसमें डिप्टी कमिश्नर वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाई है। 'दिल्ली क्राइम' की देश-दुनिया में काफी तारीफ हुई है।

• Ek Ruka Hua Faishla : 

80 के दशक की पंकज कपूर अभिनीत फिल्म 'एक रुका हुआ फैसला' काफी दिलचस्प फिल्म है। कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी इतनी सस्पेंसिव थी कि लोग सिनेमा में भी दो-दो बार देखने गए थे। एक व्यक्ति के मर्डर के मुद्दे पर 12 सदस्यों की जूरी इस पर काम करती नजर आती है। 

• Criminal Justice : 

क्रिमिनल जस्टिस के दो भाग डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुए हैं। पहले भाग में विक्रांत मैसी एक लड़की के घर जाते हैं और उसी रात लड़की का मर्डर हो जाता है। हत्या और रेप के आरोप में विक्रांत यानी आदित्य को पुलिस पकड़कर ले जाती है। क्या आदित्य को इंसाफ मिलेगा और उस रात किसने लड़की की हत्या की ये जानना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती है।

• Ratsashan: 

तमिल इंडस्ट्री की अब तक की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म रत्सासन (Ratsasan) भी अगर आपने नहीं देखी तो जरूर देखिए। विष्णु विशाल की ये फिल्म आखिर तक सस्पेंस बनाए रखती है।

• Patal Lok : 

क्राइम थ्रिलर की बेस्ट सीरीज में 'पाताल लोक' भी शामिल है। इसमें जयदीप अहलावत, नीरज कबि, इश्वाक सिंह और गुलपनाग ने जबरदस्त एक्टिंग की है। इस वेब सीरीज में एक पत्रकार की हत्या की साजिश में गिरफ्तार चार क्रिमिनल्स की कहानी दिखाई गई है। 

• Who Killed Sara : 

हू किल्ड सारा? सीजन 2 सारा के कत्ल का रहस्य सांसें रोक देने वाला है। इस वीकेंड आप सबसे पहले इसे देख सकते हैं।

• Silence: 

मनोज बाजपेयी की थ्रिलर फिल्म ‘साइलेंस, कैन यू हियर इट’ जी 5 पर देखी जा सकती है। मनोज वाजपेयी ने इसमें एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार उन्होंने निभाया है और इसकी कहानी एक लड़की के मर्डर से शुरू होती है।

• November Story : 

वेब सीरीज ‘नवंबर स्टोरी’ तमिल में बनी वेब सीरीज है। इसे हिंदी में डब करके रिलीज किया गया है। इसमें लीड किरदार तमन्ना भाटिया का है। अल्जामइर्स से पीड़ित अपने लेखक पिता को बचाने में लगी एक बेटी की इस कहानी में इतने सारे सस्पेंस हैं कि दर्शक माथा पकड़ लेता है। 

टॅग्स :फिल्मवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?