लाइव न्यूज़ :

IAS अधिकारी ने जावेद अख्तर को लिया आड़े हाथों, कहा- आपको इतिहास का ज्ञान नहीं है पहले पढ़कर आइए, तो मिला ये जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 08:09 IST

IAS अधिकारी संजय दीक्षित (Sanjay Dixit) ने एक मामले में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) से कई सारे सवाल पूछ डाले और साथ ही कहा कि आपको इतिहास का ठीक प्रकार से ज्ञान नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं हैजावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से भला कौन रूबरू नहीं है। जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं। अब जावेद ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। जावेद कई बार अपने विचारों के कारण भी  सुर्खियों में आ जाते हैं।एक ऐसे ही मामले में जावेद अख्तर और एक आइएएस अधिकारी के बीच ट्वीटर में ट्विटर पर जंग छिड़ गई है।

IAS अधिकारी संजय दीक्षित ने एक मामले में जावेद अख्तर  से कई सारे सवाल सोशल मीडिया पर पूछे और साथ ही कहा कि आपको इतिहास का ठीक प्रकार से ज्ञान नहीं है। संजय दीक्षित की इस बात पर जावेद ने उन्हें कहा कि मैं समझता हूं सब लेकिन आप कुछ ऐसे इतिहासकारों से ज्ञान लें जिनकी कुछ विश्वस्नीयता हो इतिहास में।

जानें क्या है मामला

दरअसल हाल ही में संजय दीक्षित ने जावेद अख्तर को टैग करते हुए लिखा कि  आप जहांगीर के तारीफ के पुल बांधे इससे पहले क्या आप यह बता सकते हैं कि गुरु अर्जुन देव की हत्या किसने की थी..?, साथ ही संजय ने दूसरा सवाल पूछा कि, कट्टरपंथी अहमद सरहिंदी का शिष्य कौन था..? इसके बाद उन्होंने तीसरा सवाल किया कि अलाउद्दीन खिलजी की तारीफ के बारे में बताएंगे। इन तीन सवालों के बाद उन्होंने लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि आपको इतिहास का ज्ञान आपके बिल्ले के नंबर 786 से ज्यादा बेहतर नहीं है। संजय दीक्षित के इस ट्वीट का जावेद ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा अधिकारी महोदय आपको यह मालूम होना चाहिए कि जहांगीर ही वह राजा था जिसने शेख सरहिंदी को जेल भेजा था।आपको कुछ ऐसे इतिहासकारों को पढ़ना चाहिए जिनकी इतिहास में कुछ विश्वस्नीयता हो। जावेद अख्तर की इस तरह की बहस किसी से पहली बार नहीं हुई है। वह पहले भी कई बार लोगों से ट्विटर उलझ चुके हैं।  वहीं इस चर्चा पर यूजर्स ने भी जमकर मजे लिए हैं। जहां यूजर्स ने अधिकारी की तारीफ की तो वहीं जावेद पर जमकर तंज भी कसे हैं।

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!