लाइव न्यूज़ :

नाना पाटेकर मामले में तनुश्री के पक्ष में उतरीं ट्विंकल खन्ना, कहा- दूसरों के बोलने का रास्ता खोल रही हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2018 15:22 IST

Tanushree Dutta-Nana Patekar Controversy:अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना खुलकर तनुश्री के पक्ष में उतरी हैं। उन्होंने कहा है कि मैं तनुश्री का पूरी तरह से समर्थन कर रही हूं।

Open in App

मुंबई, 5 अक्टूबर:  तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। साल 2008 में हुए अपने साथ यौन शोषण का खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने किया था। इसके बाद से  ये मामला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।  कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तनुश्री दत्ता को सपोर्ट किया है। ऐसे में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना खुलकर तनुश्री के पक्ष में उतरी हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स सम्मित में उन्होंने कहा है कि तनुश्री बहुत बहादुर है, वह हर किसी के लिए बोलना का रास्ता खोल रही है। मैं तनुश्री का पूरी तरह से समर्थन कर रही हूं। 

उन्होंने कहा कि एक महिला क्या है और वह क्या है, उसके बारे में बात करना कुछ है जिसे हम खोजना चाहते हैं।  ट्विंकल खन्ना ने कहा कि मुझे अपने जीवन जीने का विशेषाधिकार मिला है और मैं लोगों को प्रेरणा आकर्षित करने दूंगी। र मैं अन्य महिलाओं के जीवनकाल में सुधार करने के लिए कुछ करूँगी।ऐसा पहली बार नहीं है जब वह तनुश्री के पक्ष में उतरी हों इससे पहले भी वह स्पोर्ट में उतर चुकी हैं। 

क्या था तनुश्री का आरोप

हाल में एक टीवी साक्षात्कार में तनुश्री ने दावा किया था कि 10 साल पहले ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मिस इंडिया - यूनिवर्स ने यह भी आरोप लगाया कि फिल्म के निर्माताओं ने पाटेकर का मौन समर्थन किया था। उन्होंने कहा,  फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े एक्टर और फिल्ममेकर ऐसे ही है लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि लोग मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मेरे साथ जो घटना हुई उसके बाद नाना पाटेकर ने राजनीतिक पार्टी को बुलाया और सेट पर तोड़फोड़ करवाया। उसके बाद प्रोड्यूसर ने उस घटना की पब्लिसिटी के लिए मीडिया को बुलाया।

टॅग्स :तनुश्री दत्ताट्विंकल खन्नानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीकंगना रनौत ने ट्विंकल खन्ना की लगाई क्लास, बोलीं- "नेपो किड्स चांदी की चम्मच के साथ हुए पैदा...", जानें वजह?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार