लाइव न्यूज़ :

पॉलिटिक्स में आने पर सनी देओल का बयान, मैं राजनीति में अपना प्रचार करने नहीं आया हूं

By भाषा | Updated: August 30, 2019 14:55 IST

सनी देओल ने कहा है कि मैं राजनीति में इसलिए आया क्योंकि मेरी कुछ मान्यताएं हैं....जो कुछ मेरी क्षमता में होगा और वह मैं जरूर करूंगा।

Open in App

 अभिनेता एवं भाजपा सांसद सनी देओल ने कहा कि वह लोगों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देते हैं और चुपचाप अपना काम करने में विश्वास रखते हैं। देओल गुरदासपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं और लोकसभा में कम उपस्थिति की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

अभिनेता ने आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह बिना शोर के अपने क्षेत्र के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मेरा दायित्व क्षेत्र में काम करना है न कि अपनी डफली बजाना। मेरा काम यह नहीं है कि वहां जाकर फोटो खिचवाऊं ताकि लोग कहें कि कितना अच्छा आदमी है, दान देता है।’’

देओल ने कहा कि वह शोहरत की तलाश में रहनेवाले ‍व्यक्ति नहीं हैं। अभिनेता से जब यह पूछा गया कि वह राजनीति, अभिनय और निर्देशन के बीच संतुलन कैसे बैठाते हैं तो उन्होंने कहा कि वह सभी जगह में अपना बेहतरीन देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राजनीति में इसलिए आया क्योंकि मेरी कुछ मान्यताएं हैं....जो कुछ मेरी क्षमता में होगा और वह मैं जरूर करूंगा। मुझे उसकी चिंता नहीं है।’’ अभिनेता अभी ‘पल पल दिल के पास’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ उनके बेटे करण देओल फिल्मी दुनिया में प्रवेश करने जा रहे हैं। भाषा स्नेहा शाहिद शाहिद

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस