लाइव न्यूज़ :

अगर कोई चीज इतनी खराब है तो उसे बेचा नहीं जाना चाहिए, बोले अजय देवगन- मैं इलायची का विज्ञापन करता हूं और...

By अनिल शर्मा | Updated: April 22, 2022 10:13 IST

अक्षय कुमार ने जब सार्वजनिक रूप से विमल इलायची के विज्ञापन से हाथ पीछे खींचने और माफी मांगी तो सोशल मीडिया पर अजय देवगन को भी टैग कर लोग पूछने लगे कि वह कब ऐसा करना बंद करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन ने पान मसाला को प्रमोट करने को लेकर कहा है कि यह व्यक्तिगत चयन हैअभिनेता ने कहा कि हर कोई अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है

मुंबईः पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करने को लेकर अक्षय कुमार के माफी मांगने के बाद अजय देवगन की प्रतिक्रिया सामने आई है। अजय देवगन ने साफतौर पर कहा है कि किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने का फैसला व्यक्तिगत चयन है। हर कोई अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है। 

गुरुवार अक्षय कुमार ने जब सार्वजनिक रूप से विमल इलायची के विज्ञापन से हाथ पीछे खींचने का ऐलान किया और  माफी मांगी तो सोशल मीडिया पर अजय देवगन को भी टैग कर लोग पूछने लगे कि वह कब इसे बंद करेंगे। आलोचना होने पर अजय देवगन ने कहा कि अगर कोई चीज इतनी हानिकारक है तो उसे बेचा नहीं जाना चाहिए। 

न्यूज18 से बातचीत में सिंघम अभिनेता ने कहा कि 'मैं इस बारे में बात नहीं करता हूं। मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहता हूं लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जब आप कोई ब्रांड एंडोर्स करते हैं तो ये आपकी पर्सनल च्वाइस है। हर कोई अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।'

अपनी बात रखते हुए अजय ने आगे कहा कि कुछ उत्पाद हैं जो  हानिकारक है और कुछ नहीं हैं। बकौल अजय देवगन- मैं ये बिना नाम लिए कह सकता हूं क्योंकि मैं उन्हें प्रमोट नहीं करना चाहता हूं। मैं इलायची का प्रमोशन कर रहा हूं। मुझे लगता है कि अगर कुछ चीज हानिकारक है तो उसे बेचना नहीं चाहिए।'

गौरतलब है कि बॉलीवुड सितारे पान मसाला ब्रांड को प्रचारित करने को लेकर प्रशंसकों के निशाने पर हैं। मामला तब तुल पकड़ा जब पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन ने एक तंबाकू ब्रांड को प्रमोट करने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अल्लू अर्जुन को इसके लिए मोटी रकम दी गई बावजूद इसके उन्होंने इसे करने से साफ इनकार कर दिया। 

इस मामले के उजागर होने के बाद लोगों ने अक्षय, अजय और शाहरुख को ट्रोल करने लगे। गौरतलब है कि तीनों को पान मसाला ब्रांड को प्रमोट करते हैं। हालांकि अक्षय ने अब इसे ना करने के वादे कर दिए हैं। लेकिन शाहरुख और अजय देवगन अब भी लोगों के निशाने पर हैं।

टॅग्स :अजय देवगनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?