लाइव न्यूज़ :

'मुझे तुमसे 20 साल छोटा होने में भी परेशानी नहीं है', 12 साल छोटे कहे जाने पर गौहर खान की नाराजगी पर बोले थे पति जैद

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2021 11:27 IST

गौहर ने कहा, जैसे मेरे विकिपीडिया पेज पर लिखा कि मैंने किसी मिस इंडिया नाम की फिल्म में काम किया लेकिन मुझे तो ऐसी किसी फिल्म के बारे में कुछ पता ही नहीं है. उसी तरह, जैद की जन्मतिथि भी गलत लिखी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे क्या यह सच्चाई बदल जाएगी कि मैं तुमसे छोटा हूंः गौहर से बोले थे जैद जैद ने कहा था, मैं तुमसे छोटा हूं, मुझे तुमसे 20 साल छोटा होने में भी परेशानी नहीं है

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) ने डांसर जैद दरबार (Zaid Darbar) से जब शादी की तो उन दोनों के उम्र के बड़े फासले को लेकर काफी कुछ कहा गया था। एक रिपोर्ट में जैद दरबार को गौहर खान से उम्र में 12 साल छोटा बताया गया था। गौहर खान की उम्र 38 साल बताई जाती है जबकि कहा जाता है कि ज़ैद 26 साल के हैं, जिसपर अभिनेत्री ने काफी गुस्सा जाहिर किया था।

अपने एक हालिया साक्षात्कार में गौहर खान ने इसपर खुलकर बातें की हैं। गौहर ने कहा कि जब उन्होंने ये खबर पढ़ी थी तो उन्हें बेहद गुस्सा आया था। तब जैद ने उन्हें शांत कराया था। गौहर खान ने बताया कि जब मैंने हेडलाइन देखी जिसमें ये दावा किया गया था कि मैं जैद से 12 साल बड़ी हूं तो मुझे समझ आया कई विकिपीडिया पर शायद कुछ गलत जानकारी है।

गौहर ने कहा, जैसे मेरे विकिपीडिया पेज पर लिखा कि मैंने किसी मिस इंडिया नाम की फिल्म में काम किया लेकिन मुझे तो ऐसी किसी फिल्म के बारे में कुछ पता ही नहीं है. उसी तरह, जैद की जन्मतिथि भी गलत लिखी हुई है। गौहर के मुताबिक तब वह गुस्से में जैद से कहीं थीं कि विकिपीडिया पर गलत उम्र क्यों डली हुई है। ये सब तुम्हारी गलती है। 

गौहर इस पर काफी नाराज हुईं थीं लेकिन जैद ने उन्हें तब शांत रहने की सलाह देते हुए कहा था कि क्या यह सच्चाई बदल जाएगी कि मैं तुमसे छोटा हूं। चाहे कितने ही साल का अंतर हो। गौहर ने बताया कि जैद ने कहा था, मैं तुमसे छोटा हूं, मुझे तुमसे 20 साल छोटा होने में भी परेशानी नहीं है। ये अलग बात है कि मैं तुमसे सिर्फ छह साल छोटा हूं. इसमें कोई बात नहीं है। इससे परेशान मत हो। जैद ने तब गौहर को काफी समझाया था।

टॅग्स :गौहर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!