लाइव न्यूज़ :

'उरी' रिलीज से पहले विकी कौशल के बयान-मैं गिर सकता हूं, लेकिन कोशिश करना बंद नहीं करूंगा

By भाषा | Updated: January 7, 2019 19:17 IST

साल 2018 में एक के बाद एक कई हिट फिल्में देने के साथ ही विक्की कौशल अपने छोटे से करियर में भले ही सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार हो गये हैं

Open in App

साल 2018 में एक के बाद एक कई हिट फिल्में देने के साथ ही विक्की कौशल अपने छोटे से करियर में भले ही सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार हो गये हैं, लेकिन उनका कहना है कि सफलता और विफलता तो साथ-साथ चलती रहती है।

‘‘राजी’’, ‘‘संजू’’, ‘‘मनमर्जियाँ’’ और नेटफ्लिक्स की ‘‘लस्ट स्टोरीज’’ और ‘‘लव पर स्क्वायर फुट’’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके 30 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि एक कलाकार के रूप में उनका उद्देश्य खुद के किरदार को दोहराना नहीं है।

विक्की ने पीटीआई को बताया, ‘‘मेरा एकमात्र प्रयास दर्शकों को आश्चर्यचकित करना है। मैं उस किरदार के प्रति ईमानदार रहना चाहता हूं, जिसे मैं निभाता हूं। मैंने अभी शुरू किया है, मैं गिर सकता हूं, उठ सकता हूं, फिर गिरूंगा और फिर उठूंगा और ऐसा होता रहेगा। लेकिन मैं कोशिश करना बंद नहीं करूंगा।’’

अभिनेता ने इस साल एक बहुमुखी कलाकार के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई और उन्हें लगता है कि उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला है।

विक्की अब अगली बार फिल्म ‘‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइकविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?