लाइव न्यूज़ :

कश्मीर को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हुईं हुमा कुरैशी, यूजर्स ने लिखा-आखिर अपनी जाति का असर तो दिखाओगी ना...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2019 13:13 IST

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में कश्मीर के अंदर 370 हटने पर ट्वीट किया है। हुमा अपने ट्वीट पर अब ट्रोल हो गई हैं।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 जुलाई को अनुच्छेद  370 को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है।केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर राज्य में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। राज्यसभा में यह बिल पास हो गया है। इस प्रकरण पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन कश्मीर पर हुमा कुरैशी की प्रतिक्रिया देना थोड़ा महंदा पड़ गया है।

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में कश्मीर के अंदर 370 हटने पर ट्वीट किया है। हुमा अपने ट्वीट पर अब ट्रोल हो गई हैं।

हुमा ने ट्वीट करके लिखा है कि क्या किसी को पता है कि कश्मीर में क्या हो रहा है?  वहां किसी भी फैमिली से बात नहीं  कर पा रही हूं। मैं दुआ करती हूं कि सभी सुरक्षित होंगे। ऐसे में वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

एक यूजर ने लिखा है कि कुछ हो नहीं रहा है। जो कुछ भी हो रहा है वह महान है। एक ने लिखा है कि चिंता मत करो, कोई भी किसी को छोड़ने के लिए लाउडस्पीकर पर नहीं बोल रहा है। बस हमारी सरकार पर भरोसा रखें सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

एक यूजर ने लिखा है कि आखिर अपनी जात का असर तो दिखाओगी ना। एक हो गये हम ओर तुम हुमा हुमा रे। सब मजे मैं है बीबी। तुम भी मजे करो जब चनके पायल तेरी। इस तरह के हुमा पर यूजर ने तरह तरह क कमेंट किए हैं। बता दें हुमा कुरैशी अपनी वेब सीरीज लीला को लेकर चर्चा में हैं।

सेलेब्स ने नहीं दी प्रतिक्रिया

सरकार के इस फैसले के बाद अनुपम खेर, परेश रावल, फिल्ममेकर अशोक पंडित, कंगना रनौत और कमाल आर खान सहित कई स्टार्स ने ट्वीट कर बधाई दी। लेकिन इस मौके पर सलमान खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण समेत कई फिल्मी हस्तियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॅग्स :हुमा क़ुरैशीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस