लाइव न्यूज़ :

'क्रिश 4' में डबल रोल निभाएंगे ऋतिक, जानिए क्या होंगे वो?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 5, 2020 09:50 IST

एक सूत्र ने कहा, ''ऋतिक के सुपरहीरो वाले किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए एक ऐसे शक्तिशाली विलेन का होना जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन एक बार फिर 'क्रिश' बनकर दर्शकों के सामने आने के लिए बिल्कुल तैयार हैंइस फे्रंचाइजी की चौथी फिल्म यानी कि 'क्रिश 4' पर काम शुरू हो गया है

ऋतिक रोशन एक बार फिर 'क्रिश' बनकर दर्शकों के सामने आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इस फे्रंचाइजी की चौथी फिल्म यानी कि 'क्रिश 4' पर काम शुरू हो गया है और इसमें ऋतिक डबल रोल में नजर आ सकते हैं.

फिल्म में ऋतिक नायक भी होंगे और विलेन भी. एक सूत्र ने कहा, ''ऋतिक के सुपरहीरो वाले किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए एक ऐसे शक्तिशाली विलेन का होना जरूरी है, जो पूरी क्षमता के साथ हीरो को टक्कर दे सके. इस फ्रेंचाइजी की सुपरहीरो वाली फिल्मों में ऋतिक हमेशा विलेन के किरदार से प्रभावित रहे हैं.

लिहाजा इस बार उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन को बता दिया है कि वह 'क्रिश 4' में हीरो के अलावा विलेन का रोल भी निभाना चाहते हैं. इस आइडिया पर काम शुरू हो चुका है और ऋतिक का एक ही फिल्म में हीरो के साथ-साथ विलेन भी बनने का सपना अब स्क्रप्टि पर निर्भर करता है.

देखते हैं, स्क्रप्टि क्या आकार लेती है. यदि राकेश रोशन को स्क्रप्टि पसंद आती है तो वह ऋतिक को दोनों मुख्य भूमिकाएं देने पर विचार करेंगे.' वैसे, दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक इससे पहले अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' में डबल रोल निभा चुके हैं. यह फिल्म साल 2000 में आई थी और उन्हें पिता राकेश रोशन ने ही ये मौका दिया था.

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?