लाइव न्यूज़ :

Hrithik Roshan Birthday: ये हैं ऋतिक रोशन के करियर की सबसे शानदार फिल्में, अभिनय और डांस से किया था कमाल, देखिए लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 10, 2024 16:22 IST

ऋतिक रोशन सभी मानदंडों पर खरा उतरते हैं और एक अभिनेता और एक स्टार के रूप में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यहां हम ऋतिक की उन फिल्मों पर एक नजर डाल रहे हैं जो अब तक याद रखी जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने एक्शन और डांस के लिए मशहूर ऋतिक की आने वाली फिल्म फाइटर है ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैंसाल 2000 में 'कहो ना प्यार है' फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू किया

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। । साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाले ऋतिक ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।  इंडस्ट्री में सबसे फिट सेलिब्रिटीज में से एक ऋतिक सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में से भी है। 

अपने एक्शन और डांस के लिए मशहूर ऋतिक की आने वाली फिल्म फाइटर है जिसमें वह एयर फोर्स के एक लड़ाकू पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन सभी मानदंडों पर खरा उतरते हैं और एक अभिनेता और एक स्टार के रूप में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यहां हम ऋतिक की उन फिल्मों पर एक नजर डाल रहे हैं जो अब तक याद रखी जाती हैं। 

 जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

साल 2011 में आई  जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया था। इस फिल्म में ऋतिक के किरदार का नाम अर्जुन सलूजा था। कैटरीना कैफ, अभय देओल, फरहान अख्तर और कल्कि कोचलीन की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म जिंदगी को रोमांच के साथ जीने और अपने सपने पूरे करने और डर का सामना करने की कहानी है। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और आज भी दर्शक इसके दूसरे भाग का इंतजार करते हैं।

क्रिश, 2006

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी क्रिश कोई मिल गया का अगला भाग थी। 23 जून 2006 रिलीज हुई ये फिल्म भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म के रूप में भी जानी जाती है। इतने सालों के बाद भी ऋतिक रोशन की ये शानदार फिल्म उनके दोहरे अभिनय और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए जानी जाती है।

जोधा अकबर

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर मुगल सम्राट अकबर और जोधाबाई की प्रेम कहानी है। 15 फरवरी 2008 रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। ऋतिक रोशन ने सम्राट अकबर की भूमिका निभाई थी। जोधाबाई के किरदार में ऐश्वर्य राय नजर आई थीं।  

धूम 2

4 नवंबर 2006 को रिलीज हुई धूम 2 ने बॉक्सऑफिस पर जो धूम मचाया उसे अब तक याद किया जाता है। निदेशक संजय गढ़वी की फिल्म में ऋतिक ने एक शातिर चोर की भूमिका निभाई थी जो पुलिस को चैलेंज करता है। फिल्म में उनके अपोजिट ऐश्वर्य राय थीं। अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। 

कहो ना...प्यार है

14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई ये फिल्म ऋतिक की पहली फिल्म थी। इसमें उनके अपोजिट अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म ने ऋतिक रोशन को रातोंरात स्टार बना दिया। इसका टाइटल ट्रैक और उस पर किया गया ऋतिक का डांस जबरदस्त हिट हुआ।

टॅग्स :ऋतिक रोशनहिन्दी सिनेमा समाचारराकेश रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!