लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने 8वें दिन भी की शानदार कमाई, जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 2, 2019 10:15 IST

'हाउसफुल 4' के अब तक के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो इस फिल्म ने पिछले 8 दिनों में 146 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म हाउसफुल 4 ने पिछले 8 दिनों में 146 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।हाउसफुल 4 का पहले दिन का कलेक्शन अपनी हाउसफुल सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रहा।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4 (Housefull 4)' दिन-ब-दिन शानदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की कमाई में अभी तक कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन इसका क्रेज लोगों में अब तक बरकरार है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) ने शुक्रवार को करीब 8  करोड़ रुपए की कमाई की है।

'हाउसफुल 4' के अब तक के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो इस फिल्म ने पिछले 8 दिनों में 146 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज शनिवार है और कल रविवार, तो इस वीकेंड पर जिन लोगों ने इस फिल्म को नहीं देखा है वे देखने जरूर जाएंगे। इस लिहाज से यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन (Kriti Sanon), बॉबी देओल (Bobby Deol), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी मुख्य भूमिका में हैं।

'हाउसफुल 4' ने पहले ही दिन धमाका मचा दिया था। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अपनी हाउसफुल सीरीज की पिछली फिल्मों के मुकाबले ज्यादा रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया की बेवसाइट की अगर हम बात करें तो यहां पर इस फिल्म की कमाई लगभग 20 करोड़ रुपए बताई गई थी।

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमारकृति सेननबॉबी देओलरितेश देशमुखकृति खरबंदाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!