लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Box Office Collection Day 12: 'हाउसफुल 4' बनी अक्षय कुमार की इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जानिए 12वें दिन का कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 6, 2019 13:42 IST

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक इस फिल्म ने लगभग 177 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म 'हाउसफुल 4' ने इस साल की अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' है।'हाउसफुल 4' 25 अक्टूबर को स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), बॉबी देओल (Bobby Deol), कृति सेनन (Kriti Sanon) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' पिछले 12 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब तक इस फिल्म ने लगभग 177 करोड़ का कारोबार कर लिया है। बात करें अगर मंगलवार के कलेक्शन की तो इस दिन फिल्म 'हाउसफुल 4' ने 4.75 करोड़ रुपए कलेक्शन किया।

फिल्म 'हाउसफुल 4' ने इस साल की अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की 2019 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' है, जिसने 202.98 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हाउसफुल सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे साजिद खान ने निर्देशित किया था। हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 को क्रमशः 2012 और 2016 में रिलीज किया गया था। 'हाउसफुल 4' 25 अक्टूबर को स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इस दिन तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' भी रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को हाउसफुल 4 ने कड़ी टक्कर दी थी।

हाउसफुल 4 को फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'सांड की आंख' की तुलना में 3,500 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसका फायदा फिल्म को काफी ज्यादा हुआ। अब तक फिल्म 'मेड इन चाइना' ने लगभग 11 करोड़ रुपए और 'सांड की आंख' ने 18 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

टॅग्स :हाउसफुल ४बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअक्षय कुमाररितेश देशमुखबॉबी देओलकृति सेननकृति खरबंदापूजा हेगड़ेबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?