लाइव न्यूज़ :

Housefull 4 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने ऋतिक की फिल्म 'वॉर' को पछाड़ा, जानिए 10वें दिन की शानदार कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 4, 2019 12:06 IST

'हाउसफुल 4' के अब तक के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो यह लगभग 169 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस फिल्म की दिन-ब-दिन शानदार कमाई को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'हाउसफुल 4' ने छठ पूजा के दिन भी शानदार कमाई की थी।इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन हाउसफुल सीरीज का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा।

फिल्म 'हाउसफुल 4' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन इस फिल्म की शानदार कमाई अब तक जारी है। रविवार को इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन फिल्म 'हाउसफुल 4' की कमाई लगभग 13 करोड़ रुपए रही।

'हाउसफुल 4' के अब तक के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो यह लगभग 169 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस फिल्म की दिन-ब-दिन शानदार कमाई को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

इस फिल्म ने छठ पूजा के दिन भी शानदार कमाई की थी। 'हाउसफुल 4' की दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो 'हाउसफुल 4' ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' को भी पछाड़ दिया है। 

फिल्म 'हाउसफुल 4' धनतेरस के मौके पर रिलीज हुई थी। इसका पहले दिन का कलेक्शन हाउसफुल सीरीज का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा था। पहले दिन इस फिल्म ने 19.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में खूब पसंद किया जा रहा है।फिल्म की कहानीफिल्म की कहानी शुरू होती है लंदन में रहने वाले तीन भाई हैरी(अक्षय कुमार), रॉय(रीतेश देशमुख), मैक्स (बॉबी देओल) रहते हैं। इन तीनों भाइयों को लंदन के गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। ऐसे में तीनों पैसा लौटाने के लिए पैसे वाले ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों   कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं। वह शादी करने के लिए सितमगढ़ जाते हैं। यह वहीं जगह होती हैं जहां 600 साल पहले 1419 में भी वह साथ थे। यहां पहुंच कर हैरी को सब बीती बातें याद आ जाती हैं। उन्हें याद आता है कि 600 साल पहले वो राजकुमार बाला देव सिंह थे जिनकी शादी मधु (इस जन्म में कृति) यानी कृति सेनन से होने वाली थी। जबकि इस जन्म में वो पूजा (पूजा हेगड़े) से शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म की उल्टी पुलटी कहानी शुरू होती है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ेगी आपको खुद समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।

टॅग्स :हाउसफुल ४अक्षय कुमारबॉबी देओलकृति सेननपूजा हेगड़ेरितेश देशमुखबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?