लाइव न्यूज़ :

महाकाल की शरण में पहुंचे हनी सिंह, वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल; जानें वजह

By अंजली चौहान | Updated: March 8, 2025 11:34 IST

Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने मिलियनेयर इंडिया टूर में व्यस्त हैं, जिसमें वे देश के अलग-अलग शहरों में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।

Open in App

Yo Yo Honey Singh: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंहउज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। हनी सिंह इस समय भारत के अलग-अलग शहरों में कई कॉन्सर्ट कर रहे हैं। मिलियनेयर इंडिया टूर की शुरुआत मुंबई से हुई और बाद में लखनऊ और दिल्ली में दो और शो हुए। आज (8 मार्च) हनी सिंह इंदौर में कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। ऐसे में अपने शो से पहले आज वह सुबह-सुबह महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वीवीआई कोटे से मंदिर के दर्शन किए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में हनी सिंह हाथ जोड़े मंदिर के भीतर प्रवेश कर रहे हैं। और आशीर्वाद लेते हैं और फिर शांति से पूजा करते हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। 

दरअसल, कई यूजर्स ने हनी सिंह के मंदिर जाने पर खुशी जताई लेकिन उनके वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल खड़ा किया है। 

एक नेटिजन्स ने पोस्ट किया, "यह बहुत बढ़िया है। लेकिन आम नागरिकों को इस तरह से प्रार्थना करने का मौका नहीं मिलता। उन्हें दर्शन के लिए मुश्किल से एक सेकंड मिलता है। जबकि VIP को ट्रीटमेंट दिया जाता है। यह उचित नहीं है।"

एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "सेलिब्रिटीज को हमेशा वीडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीरें लेने के लिए विशेष सुविधा मिलती है, जबकि हम आम लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। हमें धक्का-मुक्की के बाद दर्शन मिलते हैं और वह भी कुछ सेकंड में। तस्वीरें और वीडियो लेने की अनुमति नहीं है। हमारे लिए इतने सारे प्रोटोकॉल क्यों?"

एक एक्स यूजर ने सिंह के पहनावे की ओर इशारा करते हुए लिखा, "उन्हें पश्चिमी पोशाक पहनने की अनुमति क्यों है? महाकाल मंदिर में पुरुषों के लिए धोती पहनने का एक नियम है।"

इस बीच, हनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है कि उनके शो में आने वाले लोगों को शाम 5 बजे तक आ जाना चाहिए और उनकी एंट्री मिस नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, "दोस्तों कल इंदौर कॉन्सर्ट में मेरी एक्सक्लूसिव एंट्री मिस न करें। शाम 5 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं। परफॉर्मेंस जल्दी शुरू होगी।"

मालूम हो कि हाल ही में हनी सिंह का नया गाना मैनियाक रिलीज़ हुआ था जिसमें ईशा गुप्ता भी हैं। गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने में भोजपुरी के लिरिक्स भी डाले गए है। हालांकि, गाने को लेकर हनी सिंह कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस गए हैं। 

टॅग्स :हनी सिंहम्यूजिक वीडियोबॉलीवुड सिंगरमहाकालेश्वर मंदिरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

भारतसुर ज्योत्स्ना नेशनल म्यूजिक अवार्ड्स 2026 में कैलाश खेर की रूहानी परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

भारत'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' का आगाज, लोकमत समूह के आयोजित कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का तांता

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार