लाइव न्यूज़ :

डिप्रेशन ने ले ली एक और सेलेब्रिटी की जान! फिल्म प्रोड्यूसर ने बिल्डिंग के 27वें फ्लोर से लगाई छलांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2020 14:23 IST

मशहूर हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने सोमवार (22 जून) को एक लग्जरी अपार्टमेंट बिल्डिंग के 27वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देनहीं रहे मशहूर हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग, 55 साल की उम्र में हुआ निधनकयास लगाए जा रहे हैं कि स्टीव बिंग डिप्रेशन के शिकार थे

'गेट कार्टर' और 'एवरी ब्रेथ' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग (Steve Bing) ने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा का दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉस एंजेलिस की सेंचुरी सिटी में सोमवार को एक लग्जरी अपार्टमेंट बिल्डिंग के 27वें फ्लोर से कूदकर निर्माता ने आत्महत्या कर ली। उन्हें घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया।

...तो क्या कोरोना वायरस के कारण की आत्महत्या?

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हालांकि, अभी तक बिंग के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। मगर बताया जा रहा है कि वह कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण आईसोलेट किए जाने के दौरान मानव संपर्क नहीं होने की वजह से डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। बता दें, स्टीव बिंग साल 2001 में अभिनेत्री और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले (Elizabeth Hurley) के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

एलिजाबेथ और स्टीव को है एक बेटा

एलिजाबेथ और स्टीव बिंग का एक बेटा भी है, जिसका नाम डेमियन हर्ले (Damian Hurley) है। मालूम हो, बिंग को अपने 18वें जन्मदिन पर अपने दादाजी की प्रॉपर्टी टाइकून लियो एस बिंग से लगभग 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। इस संपत्ति पर ही लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट के बिंग थिएटर का नाम रखा गया है। बिंग टॉम हैंक्स की फिल्म 'द पोलर एक्सप्रेस' के फाइनेंसर भी थे।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीआत्मघाती हमलाआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?