लाइव न्यूज़ :

शूटिंग दौरान गंगा में डूबने से बची ये मशहूर हीरोइन, डायरेक्टर ने ऐसे बचाई जान

By विवेक कुमार | Updated: July 31, 2018 11:42 IST

Hollywood Actress Tammy Bartaia Survived: हिंग्लिश में बन रही अतुल गर्ग की इस फिल्म की शूटिंग भारत समेत कई देशों में होनी है। वाराणसी में 45 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री टैमी बार्टिया वाराणसी में एक जानलेवा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं। टैमी, अतुल गर्ग के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'द लीजेंड ऑफ पीकॉक' की शूटिंग के लिए बनारस आईं हुई थी।  फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग गंगा नदी में करनी थी। डायरेक्टर और कैमरामैन इस सीन को बखूबी शूट भी कर रहे थे लेकिन तभी अचानक अतुल गर्ग को महसूस हुआ कि टैमी पानी में डूब रही हैं। इसके बाद यूनिट ने बिन देर किए टैमी को पानी में डूबने से बचाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर अतुल गर्ग ने टैमी से जुड़े घटना की पुष्टि की है। 'द लीजेंड ऑफ पीकॉक' अतुल गर्ग की पहली हॉलीवुड फिल्म है।

हिंग्लिश में बन रही अतुल गर्ग की इस फिल्म की शूटिंग भारत समेत कई देशों में होनी है। वाराणसी में 45 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। भारत के अलावा फिल्म की शूटिंग अमेरिका और तुर्की में भी होगी। यह फिल्म इस साल के आखिर तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

वाराणसी में 'द लीजेंड ऑफ पीकॉक' की शूटिंग अस्सी घाट, मणिकर्णिका जैसे घाटों पर की गई है। इसमें हॉलीवुड की एक्ट्रेस टैमी, टिम ब्रूस, ब्रेंट के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री आसिमा शर्मा, मनीष वाधवा, अब्बास खान होंगे। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीवाराणसीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच