लाइव न्यूज़ :

निर्माता-अभिनेता रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 3 दिन पहले मनाया था अपना 93वां जन्मदिन

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 08:37 IST

रमेश देव ने ‘आनंद’, ‘आप की कसम’, ‘मेरे अपने’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के साथ काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश देव ने अपने लंबे करियर में हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया है देव ने अपने करियर की शुरूआत 1962 में हिन्दी फिल्म ‘आरती’ से की थीरमेश देव का बुधवार दिल का दौरा पडने से निधन हो गया

मुंबईः हिन्दी और मराठी सिनेमा के अभिनेता रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र अभिनय देव ने यह जानकारी दी। रमेश देव 93 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी अभिनेत्री सीमा देव, बेटे अजिंक्या देव और अभिनय देव हैं।

अभिनय ने ‘डेल्ही बेली’ और ‘फोर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म निर्माता अभिनय देव ने बताया, ‘‘दिल का दौरान पड़ने से आज रात करीब साढ़े आठ बजे कोकीलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी। वह 93 साल के थे।’’

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, उनके बेटे अजिंक्य ने कहा, “मेरे पिता पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहे थे। बुधवार की सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए, हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।'' 1926 में जन्मे अभिनेता का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर पवन हंस टर्मिनल के पास विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा।

देव ने अपने लंबे करियर में हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया है। देव ने अपने करियर की शुरूआत 1962 में हिन्दी फिल्म ‘आरती’ से की। उन्होंने ‘आनंद’, ‘आप की कसम’, ‘मेरे अपने’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के साथ काम किया है।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!