लाइव न्यूज़ :

Hina Khan Wedding: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल

By संदीप दाहिमा | Updated: June 5, 2025 17:06 IST

टेलीविजन की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने ब्वायफैंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने बुधवार शाम को अपने विवाह समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में हिना और रॉकी विवाह पंजीकरण पत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देHina Khan Wedding: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल

टेलीविजन की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने ब्वायफैंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने बुधवार शाम को अपने विवाह समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में हिना और रॉकी विवाह पंजीकरण पत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहे हैं। हिना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जन्मों-जन्मों तक बना रहेगा। हम, हमारा घर, हमारी रोशनी, हमारी उम्मीद...और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार कर लेते हैं।" उन्होंने लिखा, "आज, हमारा मिलन प्रेम और कानून के पत्रों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। हम पति और पत्नी के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।" अपनी शादी में हिना ने साड़ी पहनी थी जिस पर सोने और चांदी की कसीदाकारी थी और उसका गुलाबी बॉर्डर था।

इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया था। रॉकी ने भी मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया 'कुर्ता सेट' पहना था। हिना और रॉकी 13 साल से ज़्यादा समय से एक साथ थे। उनकी पहली मुलाक़ात "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के सेट पर हुई थी। इस शो में हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया था और रॉकी प्रोड्यूसर (सुपरवाइजर) के तौर पर काम कर रहे थे। पिछले वर्ष जून में हिना को स्टेज तीन का स्तन कैंसर होने का पता चला था।

टॅग्स :हिना खानबॉलीवुड अभिनेत्रीवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम