लाइव न्यूज़ :

15 साल बाद फिर छाया हिमेश रेशमिया का 'सुरूर तेरा', रिलीज होते ही ट्विटर पर करने लगा ट्रेंड

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2021 17:37 IST

हिमेश रेशमिया का जो नया गाना रिलीज हुआ है वो फैंस को खूब पसंद आया है और उसमें पुरानी एल्बम की झलक भी कहीं कहीं नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 सालों बाद हिमेश Suroor 2021 लेकर आए हैंआवाज से लेकर लिरिक्स लिखने तक का काम हिमेश रेशमिया ने किया हैवीडियो भी हिमेश ने ही निर्देशित किए हैं

तेरा  सुरूर के करीब 15 साल के बाद बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया सुरूर तेरा  (Surroor 2021) लेकर आए हैं। हिमेश के इस नए एलबम के पहले गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फैंस इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि ट्विटर पर यह ट्रेंड कर रहा है। वहीं यूट्यूब पर भी इसे जबरदस्त व्यूज हासिल हो रहे हैं।

हिमेश रेशमिया के सुरूर तेरा गाने में आप तेरा सुरूर के हिमेश को महसूस कर पाएंगे। जी हां, हिमेश ने अपने  इस नए गाने में तेरा सुरूर वाले हिमेश यानी टोपी पहने हिमेश की झलक भी दिखाई देगी। गाने में हिमेश का वही आइकॉनिक लुक भी नजर आ रहा है जिसके लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। कैप, जैकेट और ब्लैक ग्लासेस में हिमेश खूब जच रहे हैं।

गाने में हिमेश के साथ न्यूकमर उदिति सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने को म्यूजिक देने, आवाज देने से लेकर लिरिक्स लिखने तक का काम हिमेश रेशमिया ने किया गया। इस एलबम के बाकी गाने बाद में रिलीज किए जाएंगे। यूट्यूब पर भी सुरूर तेरा को खासा रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में  इसे 1,663,215 बार देखा जा चुका है। देखें वीडियो

सुरूर तेरा 2021 एलबम के इस पहले गाने के वीडियो को हिमेश ने डायरेक्ट किया है। जिसे हिमेश रेशमिया मेलोडी बैनर तले रिलीज किया गया है। हिमेश गाने के लिए अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। 

2006 में रिलीज डेब्यू एल्बम ने बनाया था रिकॉर्डबता दें, हिमेश रेशमिया ने साल 2006 में आप का सुरूर एल्बम रिलीज किया था। जिसका हर गाना काफी हिट रहा। ये एल्बम भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम में शामिल है। साथ ही इस एल्बम के नाम विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम का रिकॉर्ड दर्ज था। पहले नंबर पर माइकल जैक्सन की थ्रिलर एल्बम है जिसकी 55 मिलियन कॉपी बिकी थीं। हिमेश की इस एल्बम में कुल 11 गाने थे तेरा सुरूर सबसे ज्यादा हिट रहा था जिसका रिमिक्स भी किया गया।

टॅग्स :हिमेश रेशमियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!