लाइव न्यूज़ :

Himesh Reshammiya Father Death: “द एक्सपोज” और “तेरा सुरूर” के निर्माता और संगीतकार विपिन रेशमिया नहीं रहे, हिमेश रेशमिया के पिता ने 18 सितंबर को ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2024 11:51 IST

Himesh Reshammiya Father vipin Reshammiya Death: विपिन रेशमिया ने 1988 की फिल्म “इंसाफ की जंग” के लिए संगीत तैयार किया था और वह “द एक्सपोज” और “तेरा सुरूर” जैसी फिल्मों के निर्माता रहे।

Open in App
ठळक मुद्देHimesh Reshammiya Father vipin Reshammiya Death: दया, बुद्धिमत्ता, संजोई हुई स्मृतियों और पुरानी संगीत की विरासत छोड़ गए हैं।Himesh Reshammiya Father vipin Reshammiya Death: बृहस्पतिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे ओशिवरा श्मशान घाट पर किया जाएगा।Himesh Reshammiya Father vipin Reshammiya Death: विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया।

Himesh Reshammiya Father vipin Reshammiya Death: मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। खबर के अनुसार, विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण बुधवार रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार की ओर से मीडिया के लिए जारी एक बयान में करीबी दोस्त अनूप सिंह ने कहा कि विपिन रेशमिया का बुधवार को निधन हो गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया। वह अपने पीछे दया, बुद्धिमत्ता, संजोई हुई स्मृतियों और पुरानी संगीत की विरासत छोड़ गए हैं।’’ उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे ओशिवरा श्मशान घाट पर किया जाएगा। विपिन रेशमिया ने 1988 की फिल्म “इंसाफ की जंग” के लिए संगीत तैयार किया था और वह “द एक्सपोज” और “तेरा सुरूर” जैसी फिल्मों के निर्माता रहे। इन दोनों ही फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया भी थे।

टॅग्स :हिमेश रेशमियामुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल