लाइव न्यूज़ :

हिमांश कोहली के पापा, मम्मी और बहन को हुआ कोरोना वायरस, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 30, 2020 15:41 IST

एक्टर हिमांश कोहली ने सोशल मीडिया के जरिये फैन्स को बताया कि उनके पापा, मम्मी और बहन को कोरोना वायरस हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण देश की स्थिति बेहद गंभीर है। ऐसे में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर हिमांश कोहली ने फैन्स को बताया कि उनके पापा, मम्मी और बहन को भी कोरोना वायरस हो गया है। हिमांश ने सोशल मीडिया के जरिये फैन्स के साथ ये जानकारी साझा की।

उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'पिछले दो-तीन दिनों से मेरी मां, पापा और बहन दिशा को वायरल इन्फेक्शन के लक्षण नजर आ रहे थे। ऐसे में हाल ही में हम सबने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिससे पता चला कि मां, पापा और दिशा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम सभी होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। सभी सावधानी बरती जा रही है। गवर्नमेंट अथॉरिटी को भी मदद और सलाह के लिए सूचना दे दी गई है।'

हिमांश कोहली ने आगे लिखा, 'उन लोगों को सलाम जो हमे सुरक्षित रखने के लिए बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इससे जल्द ही बाहर आ जाएंगे। आपके प्यार और प्रार्थना की जरूरत है।' इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मैं अपने और अपने पूरे परिवार कि देखभाल कर रहा हूं। इस बीच आप भी अपने परिवार की देखभाल करें। जरा सी भी लापरवाही बहुत खतरनाक हो सकती है। मगर डरने की जरूरत नहीं है। सही रहिये और स्वस्थ दिमाग से परेशानियों का सामना करिए।

बता दें, ऐसे कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स हैं, जोकि कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या का नाम भी शामिल है। इसके अलावा मशहूर सिंगर कनिका कपूर को भी कोरोना हो चुका है। हालांकि, अब सब ठीक हैं। यही नहीं, राजेश कुमार, श्रेनु पारिख, मोहिना कुमारी सिंह और पार्थ समथान जैसे कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसहिमांश कोहलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम