लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने किया कुछ ऐसा कि फैंस के उड़े होश, वीडियो में देखें खास अंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 16:36 IST

नताशा स्टेनकोविक ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये एक्ट्रेस हूला हूप करती दिखाई दे रही है

Open in App
ठळक मुद्दे हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के कुछ समय पहले सगाई कर ली।हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई थी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के कुछ समय पहले सगाई कर ली। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। हार्दिक ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नताशा को अंगूठी पहनाई थी। नताशा और हार्दिक काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की साथ की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का एक खास वीडियो सामने आया है।

नताशा को फिल्मों में एक्टिंग करते फैंस देख चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही ये एक्ट्रेस हूला हूप (Hul Hoop) के खेल में काफी माहिर हैं। इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है। नताशा स्टेनकोविक ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में नताशा हूला हूप करती दिखाई दे रही है। इस दौरान नताशा बिना किसी परेशानी के जिस अंदाज में ये कर रही हैं उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें इस खेल में अच्छे अच्छों के छक्के छुड़ा सकती हैं।

नताशा के इस वीडियो पर फैंस तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। आपको बता दे कि लॉकडाउन के इस समय में हार्दिक और नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। दोनों आए दिन अपने नए नए फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। नताशा को मिला फेम

DJ Waley Babu fame Natasha Stankovic ने सिंगर और रैपर बादशाह के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गाने 'डीजे वाले बाबू' में आने के बाद सनसनी मचा दी थी। इस गाने से ही नताशा को असली पहचान मिली थी। हालांकि सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में एक ऑइटम सॉन्ग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी।

नताशा बिग बॉस के घर में भी जा चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 8 में नजर आई थीं। वह बिग बॉस के घर में 1 महीने तक रही थीं। नताशा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।  नताशा ने अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया था।

साल 2016 में सौरभ वर्मा निर्देशित 7 आवर्स टू गो में नजर आई। फिल्म में नताशा ने पुलिस का किरदार निभाया था और काफी एक्शन सीन्स करती नजर आई थीं।

साल 2017 में वह फुकरे रिटर्न्स में मेहबूबू गाने में ठुमके लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं नताशा ने शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो भी किया है। वेबसीरीज द हॉलीडे में भी काम किया हैय़ इतना ही नहीं एक्ट्रेस नच बलिए 9 में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं।

टॅग्स :हार्दिक पंड्यानताशा स्टेनकोविक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?