लाइव न्यूज़ :

बहन रिद्धिमा के कपड़े अपनी प्रेमिका को भेंट कर देते थे रणबीर कपूर, ऐसे पकड़ी गई थी चोरी

By अनिल शर्मा | Updated: September 28, 2021 10:46 IST

रणबीर कपूर को उनकी बहन रिद्धिमा ने भाई के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं और उनको जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्ध‍िमा ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो साझा की है...

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैंबहन रिद्धिमा ने एक तस्वीर साझा करते हुए रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है

रणबीर कपूर बचपन में बहुत शरारती थे। घर हो या फिर स्कूल हर जगह उनकी शरारतों के किस्से भरे पड़े हैं। 28 सितंबर 1982 को ऋषि कपूर के बेटे के रूप में जन्में रणबीर कपूर को 7वें दर्जे में ही प्यार हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर जब 7वीं क्लास में थे, उस दौरान उनकी एक प्रेमिका थीं।

बचपन से बड़े होने के दौरान रणबीर कपूर की कई प्रेमिकाएं हुईं। मुंबई में शुरुआती शिक्षा के बाद वह लंदन चले गए। उनकी बहन रिद्धिमा कपूर भी उन दिनों अमेरिका में अपनी पढ़ाई कर रही थीं। रिद्धिमा ने एक शो के दौरान रणबीर कपूर के बारे में जिक्र करते हुए कहा था कि जब वह अमेरिका में थीं, तब रणबीर कपूर उनके कपड़े अपनी प्रेमिका को भेंट किया करता था।

रिद्धिमा कपूर ने द कपिल शर्मा शो में मां नीतू सिंह के सामने इस बात का खुलासा किया कि उनकी एक टॉप नहीं मिल रही थी। उसी दौरान उनके घर रणबीर के एक प्रेमिका आई जो वही टॉप पहनी हुई थी। 

दरअसल कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि सुना है कि रणबीर कपूर आपके कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया करते थे। इस सवाल का जवाब देते हुए रिद्धिमा ने कहा ये सच है। रिद्धिमा बताती हैं- मैं लंदन में जब पढ़ती थी और छुट्टियों के समय वापिस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड घर पर आई जो टॉप पहनी हुई थी। ये टॉप नहीं मिल रहा था मुझे। बाद में पता चला कि वो मेरी चीजें निकालकर उसे देता था। 

रणबीर कपूर को उनकी बहन रिद्धिमा ने भाई के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं और उनको जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्ध‍िमा ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो साझा की है जिसमें उनकी मां नीतू कपूर, बेटी समायरा और रणबीर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मेरे रॉकस्टार भाई को, तुम्हें जन्मदिन की बहुत मुबारकबाद!!!हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं.'  

 

टॅग्स :रणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?